---Advertisement---

Vijay Deverakonda: फ़िल्म के प्रचार के दौरान दिखाई बड़ी दिलदारी, फैंस से किया इतने करोड़ रुपये दान करने का वादा

Vijay Deverakonda और Samantha Ruth Prabhu की फ़िल्म ‘Kushi’ ने 4 दिनों में 38 करोड़ की शानदार कमाई की है। वहीं विजय देवरकोंडा ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि वह फ़िल्म से मिली सैलरी में से 1 करोड़ रुपए 100 ज़रूरतमंद परिवारों में दान करेंगे।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 5, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Deverakonda: तेलुगु सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा की रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म ‘कुशी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है जहां 4 दिनों में फ़िल्म ने 38 करोड़ की शानदार कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच अब अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फ़िल्म एक बड़ा ऐलान किया है जिसमें उन्होंने ज़रूरतमंद परिवारों को 1 करोड़ रुपए दान में देने की बात की है। इतना ही नहीं यह पैसे वह फ़िल्म ‘कुशी’ के लिए उनको मिली सैलरी में से देंगे।

100 ज़रूरतमंद परिवारों को 1 करोड़ दान करेंगे Vijay Deverakonda 

दरअसल फ़िल्म ‘Kushi’ के प्रचार करने के लिए Vijay Deverakonda और Samantha Ruth Prabhu दक्षिण भारत के कोई राज्यों में जा रहे हैं। इसी बीच हाल ही में दोनों स्टार्स विशाखपत्तनम में फ़िल्म का प्रचार करते नज़र आए। इस दौरान विजय ने यह घोषणा की है कि वह अपने फैन्स के बीच ख़ुशी फैलाने के लिए वह अगले 10 दिनों में इस फ़िल्म के लिए मिली अपनी सैलरी से 1 करोड़ रुपए 100 ज़रूरतमंद परिवारों में दान करेंगे। 

उन्होंने कहा “आप खुश हैं और मैं भी खुश हूं। मैं कुछ सोच रहा हूं और मुझे नहीं पता कि मैं इसे पूरा कर पाऊंगा या नहीं या यह सही है या नहीं, लेकिन अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो मुझे नींद नहीं आएगी। आप लोगों के साथ खुशी फैलाने के लिए, मैं ‘कुशी’ से मिली अपनी सैलरी से 100 परिवारों को 1 करोड़ रुपये दान करूंगा। मैं अगले 10 दिनों में 100 ज़रूरतमंद परिवारों को चुनुंगा और हर एक को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान करूंगा। मेरी सफलता, मेरी ख़ुशी और मेरी सैलरी आप सभी के साथ साझा की जानी चाहिए”।

‘देवरा फ़ैमिली’ के नाम से फैलाएंगे खुशी

उन्होंने आगे बताया कि “मैं कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फ़ॉर्म शेयर करूंगा। मैंने अभी तक इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई है। मैं इस फॉर्म का नाम ‘स्प्रेडिंग कुशी’ या ‘देवरा फैमिली’ रखूंगा और आप सभी के साथ इसे शेयर करूंगा। अगर यह पैसा लोगों को अपना किराया या फीस या कुछ भी चुकाने में मदद करता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। हम अगले 10 दिनों में हैदराबाद में ‘कुशी’ की सफलता का जश्न मनाएंगे। उससे पहले मैं इस वादे को पूरा करने का प्रयास करूंगा और 100 परिवारों की मदद करूंगा। एक बार जब मैं इसे पूरा कर लूंगा, तो मुझे असली सफलता का आनंद होगा”। आपको बता दें कि Vijay Deverakonda और Samantha Ruth Prabhu स्टारर ‘Kushi’ 1 सितंबर को रिलीज़ हुई थी जिसके बाद से यह सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026