---Advertisement---

Kaalkoot से क्या तूफान मचाएंगे विजय वर्मा! नौकरी और शादी के लिए जद्दोजहद करते दिखे एक्टर

Vijay Varma: मशहूर एक्टर विजय वर्मा के सितारे बुलंदियों पर हैं। निश्चित तौर पर उनकी अदाकारी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। इस बीच हाल ही में उनकी टीवी सीरीज कालकूट का टीजर जारी किया गया था जिसे देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। विजय की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2023 1:48 अपराह्न | Updated: जुलाई 13, 2023 2:22 अपराह्न

vijay varma
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Varma: मशहूर एक्टर विजय वर्मा के सितारे बुलंदियों पर हैं। निश्चित तौर पर उनकी अदाकारी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। इस बीच हाल ही में उनकी टीवी सीरीज कालकूट का टीजर जारी किया गया था जिसे देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। विजय की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं। इस सीरीज की बात करें तो इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि विजय किसी भी किरदार को बखूबी निभाना जानते हैं और यही वजह है कि इस टीजर को देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

क्या है टीजर की कहानी

https://youtu.be/QclUS8ABjwg

जारी टीजर की बात करें तो इसमें विजय वर्मा उस पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो छोटे भूमिका को निभा रहे हैं। उन्हें अपने बड़े अफसर से भी डांट भी सुनने को मिलती है। सीरीज में विजय वर्मा का किरदार नौकरी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ यानी शादी को लेकर भी जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां थाने में जाकर सीनियर से डांट सुननी पड़ती है और दूसरी तरफ मां शादी के लिए लड़की देखने के लिए भी कहती है। वहीं टीजर को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड है और इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘कालकूट’ में ये किरदार आएंगे नजर

सुमित सक्सेना के निर्देशन में बन रही इस वेब सीरीज में मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। इसके अलावा सीमा विश्वास, यशपाल शर्मा और गोपाल दत्त भी विजय वर्मा की साथ देते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह शो 27 जुलाई से जियो सिनेमा स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

तमन्ना भाटिया को लेकर चर्चा में हैं विजय वर्मा

गौरतलब है कि विजय वर्मा फिलहाल पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां बीते दिनों तमन्ना भाटिया के साथ वह लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आए थे। वहीं तमन्ना के साथ उनके लव अफेयर्स के किस्से भी काफी चर्चा बटोर रहे हैं। तमन्ना खुद और विजय के बीच की नजदीकियों को लेकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने बयां कर दिया कि वे एक ऐसे रिलेशनशिप में है जो काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026