---Advertisement---

Viral Video: बिग बॉस 17 के बाद मुनव्वर फारुकी ने क्रिकेट के मैदान पर भी मारी बाजी, मास्टर ब्लास्टर को कर दिया क्लीन बोल्ड

Viral Video: बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने कॉमिक और शायराना अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। यूट्यूबर बिग बॉस 17 और लॉकअप जैसे शोज में नजर आने के बाद एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। इस तक के बीच क्रिकेट के मैदान ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 12:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने कॉमिक और शायराना अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। यूट्यूबर बिग बॉस 17 और लॉकअप जैसे शोज में नजर आने के बाद एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। इस तक के बीच क्रिकेट के मैदान में भी मुनव्वर फारूकी का जलवा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को आउट करते हुए नजर आए। ऐसे में यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Viral Video में शॉट मारने के चक्कर में सचिन तेंदुलकर आउट

https://twitter.com/DietitianFarhe1/status/1765360229951438967?s=20

Viral Video में वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्लीन बोल्ड करते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो देखने के बाद फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और यह 16 गेंद में सचिन ने 30 रन बनाए। वहीं बॉलिंग करने जब अक्षय कुमार की टीम से मुनव्वर उतरते हैं तो उनकी बॉल पर शॉट मारने के चक्कर में सचिन तेंदुलकर आउट हो जाते है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Viral Video को देख यूजर्स कर रहे कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर दे लिखा, “कुछ भी बोलो यार यह मैच देखने में बहुत मजा आया।” तो दूसरे ने कहा, “ऐसा मैच तो हर दिन होनी चाहिए।” एक और यूजर ने कहा, “मुन सब कुछ कर सकता है तो एक ने कहा कि सचिन तेंदुलकर कैसे आउट हो सकते हैं।” हालांकि अंत में अक्षय कुमार की टीम को सचिन तेंदुलकर की टीम से मात खानी पड़ी।

आईएसपीएल टी 10 लीग का फाइनल

मुंबई में शुरू हुए इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में अमिताभ बच्चन माझी मुंबई, अक्षय कुमार श्रीनगर के वीर, ऋतिक रोशन बेंगलुरु स्ट्राइकर्स, राम चरण फाल्कन राइजर्स हैदराबाद, सूर्या चेन्नई सिंघम, सैफ अली खान और करीना टाइगर्स ऑफ कोलकाता के मालिक हैं। पहला मुकाबला इंडियन सचिन तेंदुलकर की टीम मास्टर्स इलेवन और अक्षय कुमार की टीम खिलाड़ी इलेवन के बीच खेला गया। यह आईएसपीएल टी 10 लीग है इसका फाइनल 15 मार्च को होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026