---Advertisement---

Viral Video: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार लेने पहुंचे अमिताभ बच्चन ने स्टेज पर किया कुछ ऐसा, फैंस ने लगाई तारीफों की झड़ी

Viral Video: अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किया गया सम्मानित, स्टेज पर बिग बी ने किया कुछ ऐसा जिसकी हो रही है तारीफ, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2024 10:36 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 24 अप्रैल 2024 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि के मौके पर अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया। इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस दौरान स्टेज पर उषा मंगेश्वर भी नजर आ रही थी। कहा जा रहा है कि पहले यहां आशा भोंसले भी दिखाई देने वाली थी। इस सबके बीच अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग बिग बी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

बिग बी की विनम्रता ने जीता दिल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन को देख स्टेज पर मौजूद एक लड़की बिग बी को झुककर नमन करना चाहती है लेकिन अमिताभ बच्चन उस लड़की को झुकने से पहले उठा लेते हैं। वह उससे बहुत ही प्यार से मिलते हैं। अमिताभ का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनकी इस विनम्रता पर लोग दिल हार बैठे हैं।

चर्चा में आ गए बिग बी

वहीं वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि उषा मंगेशकर के बैठने तक अमिताभ खड़े रहते हैं और उन्हें बहुत ही प्यार से पहले कुर्सी पर बिठाते हैं। उसके बाद उनकी बगल में बैठ जाते हैं। अमिताभ बच्चन अपने इस अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं और तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें लीजेंड, हम्बल, जेंटलमैन कहते हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों दिया जाता है लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

बता दें कि पिछले 34 सालों से यह परंपरा है और ऐसे में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान संस्थान में उनके जयंती के मौके पर फिल्म, समाज, कला आदि से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया जाता है। ऐसे में इस बार बॉलीवुड के शहंशाह को विशेष सम्मान दिया गया है। यह सच है कि अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में पिछले लंबे समय से एक्टिव है और उनकी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी है जिसमें वह अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026