---Advertisement---

Viral Video: निक जोनस नहीं तो कौन है प्रियंका चोपड़ा के लिए ‘परफेक्ट मैन’? देसी गर्ल ने बताया होने चाहिए ये गुण

Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती है। भारत से लेकर विदेश तक में उनकी खूबसूरती और काम का डंका बज रहा है। शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 6:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती है। भारत से लेकर विदेश तक में उनकी खूबसूरती और काम का डंका बज रहा है। शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें वह अपने परफेक्ट मैन को लेकर बात करती हुई नजर आई। जी हां, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में उन्होंने निक जोनस की नहीं बल्कि सलमान खान और शाहरुख खान की तारीफ करती हुई नजर आई।

इन एक्टर्स की तारीफ करती नजर आई प्रियंका

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर इस वीडियो को शेयर किया गया है जो सिमी ग्रेवाल के चैट शो का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जब उनसे परफेक्ट मैन के बारे में पूछा गया तो वह एक साथ कई एक्टर्स की तारीफ करती हुई नजर आई। वीडियो में वह कहती है कि उन्हें शाहरुख का करिश्मा तो ऋतिक की तरह वल्नेरबिलिटी वह काफी वलनेरेबल हैं। अभिषेक का जलवा और सलमान का लुक। अजय की तीव्रता और मैं आमिर की गंभीरता के बारे में सोचती हूं। मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं इसलिए मैं कहूंगी कि यह शाहरुख है।

थ्रोबैक वीडियो को देख यूजर्स हैरान

इस थ्रोबैक वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो को देख एक फैन ने लिखा, “सबसे अच्छा मुझे यह लगा कि वह किस तरह से हर एक्टर को एक्सप्लेन कर रही हैं। एक ने कहा इसलिए यह है देसी गर्ल तो दूसरे ने कहा आपका वाकई कोई जवाब नहीं मैडम।

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं प्रियंका

गौरतलब है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं और दोनों की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा ने सात फेरे लिए थे। वहीं उसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वह हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। चर्चा है कि वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपने पति और बेटी मालती के साथ पोज देने से नहीं कतराती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026