---Advertisement---

Viral Video: डांस दीवाने की सेट पर छाया माधुरी और अंकिता लोखंडे की डांस का जलवा, देखें वीडियो

Viral Video: बिग बॉस 17 में धमाल मचाने वाली अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ ‘डांस दीवाने’ शो पर पहुंची। इस दौरान जमकर मस्ती का तड़का लगा लेकिन अंकिता के लिए यह शो और भी खास बन गया जब उन्हें धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2024 1:55 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिग बॉस 17 में धमाल मचाने वाली अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ ‘डांस दीवाने’ शो पर पहुंची। इस दौरान जमकर मस्ती का तड़का लगा लेकिन अंकिता के लिए यह शो और भी खास बन गया जब उन्हें धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका मिला।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि अंकिता माधुरी के साथ उनके आईकॉनिक सॉन्ग ‘एक दो तीन’ पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वह अपने पति विक्की के साथ रोमांटिक नजर आई। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Viral Video शेयर कर अंकिता ने कहीं ये बात

अंकिता लोखंडे ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक सपना जो सच हो गया उनकी खूबसूरती ही उनका डांस है और उनकी स्माइल जैसे दुनिया भर की खुशियां, उन्हें देखना और उनके साथ डांस करने का मौका मिला। मुझे समझ आया कि कुछ यादगार और असली कलाएं स्किल से ऊपर होती है। न केवल एक अद्भुत कलाकार के रूप में बल्कि इंस्पिरेशन का स्रोत बने रहने के लिए धन्यवाद माधुरी मैम, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं आई लव यू माधुरी मैम।”

Viral Video में अंकिता लोखंडे ने लगाए माधुरी दीक्षित के साथ ठुमके

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और अंकिता लोखंडे दोनों व्हाइट साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों एक साथ जबरदस्त डांस करते हुए दिखे। माधुरी के आईकॉनिक गाने पर अंकिता लोखंडे भी जबरदस्त धमाल मचा रही है और हर एक स्टेप को कॉपी कर रही है। डांस दीवाने के स्टेज पर वह अपने पति विक्की जैन के साथ रोमांटिक नजर आई और दोनों अलग से डांस परफॉर्मेंस करते हुए दिखे हैं। फिलहाल यह प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अंकिता के साथ विक्की को इस अंदाज में देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026