---Advertisement---

Viral Video: T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन राजपाल यादव को आया ससुराल से बुलावा, एक्टर ने शेयर किया अपना हाल-ए-दिल

Viral Video: T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन राजपाल यादव को आया ससुराल से बुलावा तो उन्होंने एक वीडियो शेयर कर फैंस से बताई क्या है फीलिंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2024 8:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत देखने के लिए पूरा देश एक्साइटेड हैं। भारत की जीत को देखने के लिए हर भारतीय फैंस एक्साइटेड है और ऐसे में वह हर काम को निपटाकर टीवी के सामने चिपकने वाले हैं। लेकिन इस सबके बीच एक बॉलीवुड एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने खुद कल्पना नहीं की थी। दरअसल उन्हें ससुराल से बुलावा आ गया और ऐसे में अब वह क्या करेंगे इस बात को वह खुलेआम बयां करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास। राजपाल यादव ने रील्स शेयर कर फैंस को बताया अपना हाल-ए-दिल।

क्यों परेशान हुए राजपाल यादव

राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर मजेदार रील्स शेयर कर लोगों को लुभाते रहते हैं और ऐसे में T20 वर्ल्ड कप वाले दिन उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं क्योंकि इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने सोचा था कि वह आज आराम से बैठकर T20 वर्ल्ड कप का मजा लेंगे लेकिन उन्हें ससुराल से बुलावा आ गया। इस वीडियो में वह लिखते हैं कि बड़ी समस्या है आज इंडिया का T20 वर्ल्ड कप फाइनल है और ससुराल से बुलावा भी आया है।

वीडियो देख लोग ले रहे चटकारे

वीडियो में वह काफी परेशान नजर आते हैं और इसके कैप्शन में वह लिखते हैं फोन पर देख सकता हूं पर आप क्या प्रेफर करेंगे। इस वीडियो को 9000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह एलईडी पर देखेंगे तो दूसरे का कहना है वह अपनी पत्नी के साथ देखेंगे। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा तो क्या करोगे सर तो दूसरे ने कहा भाई मेरे साथ भी यही है अब बताओ क्या करें। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahoba Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Lucknow Video

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026