---Advertisement---

Viral Video: सोशल नेशनल डे के दूसरे दिन वरुण धवन ने इस एक्ट्रेस संग डांस कर हिला दिया स्टेज, झूमने लगी पब्लिक

Viral Video: सोशल नेशन डे के दूसरे दिन वरुण धवन स्टेज पर धमाल मचाते हुए नजर आए हैं और इसका वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है। लोग इसे देखकर क्रेजी हो रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल नेशन डे के दूसरे दिन कई बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला और उनकी मस्ती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर प्रजाक्ता कोहली और वरुण धवन का भी नाम शामिल है जो स्टेज पर आग लगाते हुए नजर आए हैं। एक वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर खूब चर्चा में है जिसमें वरुण धवन सोशल मीडिया सेंसेशन के साथ धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर इस वीडियो को देखने के बाद आप यही कहेंगे गर्मी तो यह है। वीडियो में वह जिस तरह एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं वह देखने लायक है।

इस गाने पर धमाल मचा रहे वरुण

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरुण धवन और किसी के साथ नहीं बल्कि एक्ट्रेस प्रजाक्ता कोहली के साथ स्टेज पर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डांस फ्लोर पर जिस तरह तबाही मचा रहे हैं उसे देख फैंस की भीड़ दीवानी हो गई है। वह गाना है ‘नाच पंजाबन’ जिस पर दोनों की ताबड़तोड़ बीट ने मानो स्टेज को हिला कर रख दिया हो। वरुण धवन का यह एनर्ज़ेटिक डांस परफॉर्मेंस फिलहाल लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल हो गया है और लोग इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं।

वरुण के फैंस को मिला सरप्राइज

सोशल नेशन डे के दूसरे दिन जिस तरह वरुण धवन ने फैंस को सरप्राइज दिया है वह वाकई किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। ओपन शर्ट और जींस के साथ गॉगल्स पहनकर अपनी बीट से वरुण धवन वहां की भीड़ को क्रेजी बना रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रजाक्ता कोहली ऑल ब्लैक वेस्टर्न लुक में एक्टर का साथ देती हुई नजर आ रही है। दोनों अपने स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों की भीड़ को झूमने के लिए मजबूर कर रही है और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं वरुण धवन

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की पाइप लाइन में कई फिल्म है जहां एक तरफ वह जाह्नवी कपूर के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आने वाले हैं वही सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘सिटाडेल’ है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अपने बच्चे को बहुत जल्द इस दुनिया में लाने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026