---Advertisement---

Viral Video: ‘जय श्री राम’ कहते हुए स्टेज पर पहुंचे शाहरुख खान, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में इस तरह छा गए ‘पठान’

Viral Video: अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख खान 2023 में अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए और उन्होंने अपने नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज किए जिसे तोड़ पाना शायद नामुमकिन है। वहीं ‘पठान’ फिल्म से ट्रैक सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर हर एक मौके पर शाहरुख खान झूमते हुए नजर आते हैं। ऐसे में यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2024 11:47 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख खान 2023 में अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए और उन्होंने अपने नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज किए जिसे तोड़ पाना शायद नामुमकिन है। वहीं ‘पठान’ फिल्म से ट्रैक सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर हर एक मौके पर शाहरुख खान झूमते हुए नजर आते हैं। ऐसे में यह कैसे हो सकता है जब मुकेश अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग फंक्शंस में शाहरुख खान ना जलवा दिखाए।

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘जय श्री राम’ कहकर स्टेज पर कुछ इस कदर धमाल मचाते हैं कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है Viral Video में खास।

Viral Video में स्टेज पर शाहरुख का अलग अंदाज

ब्लैक पठानी आउटफिट में उन्होंने बालों को बांध रखा था और एक हाथ में कार्ड पड़कर वह माइक लेकर जब स्टेज पर पहुंचे तो कहा ‘जय श्री राम’। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी हैरान रह गए हैं। हालांकि शाहरुख खान के इस अंदाज पर जहां कुछ लोग शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह लाइमलाइट का पैतरा लग रहा है। इस Viral Video पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Viral Video में ‘झूमे जो पठान’ पर हुक स्टेप करते नजर आए SRK

एक और वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपने आईकॉनिक सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर हुक स्टेप करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वहां मौजूद मेहमानों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है और अपने सामने किंग खान को झूमते हुए देख लोग देखते ही रह गए। इस वीडियो में शाहरुख खान का अंदाज हमेशा की तरह खास है। दूसरे दिन इस प्री वेडिंग बैश को शाहरुख खान ने होस्ट किया और सबका ध्यान अपनी और खींच लिया।

गौरतलब है की अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग बैश में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करते हुए नजर आए हैं। इसमें करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे सहित कई सितारे दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026