---Advertisement---

Viral Video: ‘पापा कहते हैं 2.0’ को मिल रहे प्यार से सातवें आसमान पर हैं ‘श्रीकांत,’ आमिर खान के साथ जश्न मनाते दिखे राजकुमार राव

Viral Video: पापा कहते हैं 2.0 का सोशल मीडिया पर खुमार, राजकुमार राव और आमिर खान बैंड और टीम को शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2024 11:35 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ‘कयामत से कयामत तक’ फिल्म के गाने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ को आमिर खान के हिट सॉन्ग की लिस्ट में टॉप पर माना जाता है। इस गाने का खुमार आज भी लोगों पर किस कदर हावी है इसमें कोई दो राय नहीं है। इस सब के बीच राजकुमार राव की फिल्म में आमिर खान ने ‘पापा कहते हैं 2.0’ को लॉन्च किया है जो फिलहाल चर्चा में है। दरअसल राजकुमार राव और अलाया एफ की आगामी बायोपिक फिल्म ‘श्रीकांत’ मे पापा कहते हैं 2.0 को दिखाया गया और इसे बहुत ही बखूबी से फिल्माया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

बैंड का शुक्रिया अदा करते दिखे राजकुमार राव

दरअसल इस वीडियो में राजकुमार राव अपनी टीम को शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका साथ दे रहे हैं आमिर खान जिन्होंने पापा कहते हैं 2.0 को उसके ओरिजिनल वर्जन की तरह बनाने में सहयोग देते नजर आए। राजकुमार राव वीडियो में टीम को धन्यवाद दे रहे हैं। वह लोगों का दिल जीत रहे हैं और उनके साथ मौजूद है आमिर खान जिन्होंने इस गाने को लॉन्च किया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस गाने का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। बैंड का शुक्रिया अदा करते हुए एक्टर्स का वीडियो चर्चा में है।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म राजकुमार राव के लिए काफी खास है क्योंकि यह उनके लिए माइलस्टोन साबित हो सकती है। 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीते दिन ‘पापा कहते हैं 2.0’ वर्जन को लॉन्च किया गया था जो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव के किरदार और इस गाने को देखने के बाद निश्चित तौर पर या फैंस के लिए हिट लिस्ट में शामिल हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026