---Advertisement---

Viral Video: पिज्जा के लिए क्रेजी नजर आए वरुण धवन, देख लोगों को क्यों आई श्रद्धा कपूर की याद

Viral Video: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम शामिल है। वरुण धवन अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह पिज्जा का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 4:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में वरुण धवन का नाम शामिल है। वरुण धवन अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह पिज्जा का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। पिज्जा खाते हुए वरुण धवन ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोगों की निगाहें अटक गई। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह वीडियो दिल को जीतने के लिए काफी है। पिज़्ज़ा के लिए उनका बेशुमार प्यार सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है। आइए देखते हैं आखिर क्यों है यह वीडियो चर्चा में।

वीडियो में क्या है खास

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो वरुण धवन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “पिज़्ज़ा खाने के बाद मुझे गलती और खुशी दोनों होती है।” वीडियो में वह अलग-अलग फ्लेवर के पिज्जा को लुत्फ उठाते हुए नजर आए और इसके लिए उनकी क्रेजीनेस देखने के बाद लोग हैरान हैं। एक झलक में वह यह भी दिखाते हैं कि उनका पेट भरा हुआ है लेकिन वह फिर भी पिज़्ज़ा खाना बंद नहीं करते हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

पिज़्ज़ा मांगने पहुंच गई थी श्रद्धा

वरुण धवन के इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख लाइक मिल चुके हैं और ऐसे में यूजर्स इसे श्रद्धा कपूर से भी जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “श्रद्धा बेस्टी है तो यह तो होना ही था।” तो एक ने लिखा, “आपको देखकर मुझे भी पिज़्ज़ा की भूख लग गई है।” एक यूजर ने कहा, “आप तो श्रद्धा कपूर बन गए हो।” गौरतलब है कि हाल ही में एक इवेंट में भूख लगने पर पैपराजी से श्रद्धा कपूर पिज़्ज़ा मांगने पहुंच गई थी जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

इस फिल्म में दिखेंगे वरुण

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में जाह्नवी कपूर के साथ ‘बवाल’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट में सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल है। तो वह जाह्नवी कपूर के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026