---Advertisement---

Viral Video: जब ड्रग्स मामले में आर्यन खान की एल्विश यादव ने ली थी फिरकी, देख लोग बोले- ‘अब तेरा क्या होगा कालिया’

Viral Video: रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है अगर वह आरोपी साबित होते हैं। ऐसे में एल्विश को 20 साल तक की सजा हो सकती है वहीं जुर्माना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2024 11:21 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 19, 2024 11:51 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है अगर वह आरोपी साबित होते हैं। ऐसे में एल्विश को 20 साल तक की सजा हो सकती है वहीं जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आर्यन खान को रोस्ट करते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग एल्विश यादव की फजीहत करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे कहते हैं कर्मा। इस वीडियो में एल्विश भर भर कर आर्यन खान को ज्ञान देते हुए दिखे हैं और शाहरुख खान के फैंस को भी रोस्ट किया है। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में।

शाहरुख खान के फैंस को एल्विश ने कही थी बड़ी बात

वीडियो में एल्विश कहते हैं, “भाई क्या मैं पर्सनली शाहरुख खान को हेट करता हूं नहीं भाई बहुत बढ़िया एक्टर है। बहुत सीनियर एक्टर है। मैं बहुत रिस्पेक्ट करता हूं लेकिन क्या चीज मुझे नहीं पसंद है मेरे को जो नहीं पसंद है वह है उनके अंधे फैंस जो यार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं आई स्टैंड विद आर्यन खान। भाई क्या तुम पागल हो, क्या तुम अंधे हो किसी बंदे ने गलत कर दिया अब सपोज बार-बार एक्सप्लेन नहीं दूंगा। किसी ने गलत कर दिया गलत हो गया बात खत्म।”

क्या एल्विश यादव ने आर्यन खान को कहा था क्रिमिनल

उन्होंने आगे कहा, “एक लड़का ड्रग्स के साथ पकड़ा गया उस पर चार्जशीट फाइल हुई अरेस्ट हो गया। वह सब कुछ हुआ जो एक क्रिमिनल ने क्राइम किया उसके साथ हो गई जो एक क्रिमिनल ने कर रखा है फिर भी उनके फैंस राजी नहीं हैं यह मानने को कि आर्यन खान भैया ने कुछ गलत किया। अब जैसे यह मेरा हाथ इसने ड्रग्स ले लिया तो गलत किया ना तो गलत को गलत कहना सीखो यार अब ये थोड़ी ना है कि यह छोटा सा हाथ है तो कोई नहीं। मैं कहना चाहूंगा कि हमारे इंडियन फैंस ने इतना माइंड वाश खुद कर लिया आगे चलकर उनका कोई फेवरेट एक्टर अपने ऊपर बम लगाकर ओला उबर बोलकर फट जाएगा ना यह उसका भी समर्थन कर देंगे।”

वायरल वीडियो को देख यूजर्स ले रहे हैं जमकर मजे

वीडियो को Batman Akhtar इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है और यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 83000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तो वहीं इसे देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “अब तेरा क्या होगा कालिया।” तो दूसरे ने कहा, “इसे कहते हैं कर्मा।” एक ने कहा, “गलत आदमी को फेमस कर दिया।” तो दूसरे ने कहा, “आपको अपने गाल पर चांटा लगा।” एक का कहना है कि इसे 14 दिन नहीं 14 साल की सजा होनी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026