---Advertisement---

Viral Video: दुबई में बाढ़ का नजारा देख रह जाएंगे दंग! हाथ में जूते लेकर इस तरह जद्दोजहद करते दिखे राहुल वैद्य

Viral Video: दुबई की बाढ़ में फंसे राहुल वैद्य का वीडियो देखने के बाद आप शॉक्ड रह जाएंगे क्योंकि वह सड़क को पार करने के लिए काफी मेहनत करते हुए नजर आए। हाथ में जूते लेकर सड़क पर निकले सिंगर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारी बारिश से दुबई में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और सड़कों पर जाम हो गया है जिससे आम लोगों को चलना भी मुश्किल है। इस सबके बीच राहुल वैद्य अपनी पत्नी दिशा और बेटी नव्या के साथ यहां छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचे थे लेकिन यहां आई बरसात में ने सारा मजा खराब कर दिया। ताबड़तोड़ बारिश में कुछ इस तरह का खौफनाक मंजर देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दुबई से कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में जिसमें बारिश के बाद की हालत देख आप हैरान रह जाएंगे।

नजारा देख हिल जाएंगे आप

विरल भयानी ने इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल वैद्य हाथ में जूते लेकर पानी के बीच तैरते हुए दिख रहे हैं। दरअसल वह दुबई छुट्टी मनाने तो गए लेकिन उनका यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। घुटने भर पानी में वह रास्ते को पार कर रहे हैं और नजारा देखकर आपको 440 वोल्ट का झटका लगेगा क्योंकि सिंगर पानी में तैरते हुए नजर आ रहे हैं। अपने महंगे स्नीकर्स को हाथ में लेकर सिंगर सड़क पार करने की कोशिश में जुटे हुए दिखाई दिए।

वीडियो देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट

इस वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने कैप्शन में लिखा, “राहुल वैद्य का पहला अनुभव दुबई की बारिश का।” इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “दुबई की पानी में गई छपाक।” तो एक ने कहा मुंबई वालों के लिए यह नॉर्मल है। एक ने लिखा आईं ये तो कराची वाला हाल हो गया। एक यूजर का कहना है सेलिब्रिटी का दुबई में यह हाल है फिर तो हम इंडिया में ही अच्छे हैं। एक यूजर ने लिखा वेलकम हबीबी।

भारी बारिश से हाल बेहाल

विरल भयानी ने एक और वीडियो जारी किया है जिस पर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजारे को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है और एयरलाइंस से लेकर तमाम हवाई जहाज वहां खड़ी है। हर तरफ सिर्फ पानी देखने के बाद आपको झटका लग सकता है और निश्चित तौर पर भारी बारिश की वजह से दुबई का हाल बेहाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026