---Advertisement---

Vivian Dsena: धर्म परिवर्तन और गुपचुप शादी के बाद TV के इस सुपर स्टार ने किया बड़ा खुलासा, एक बार फिर चौंक गए फैंस

Vivian Dsena: किसी समय में टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाले विवियन डीसेना ने हाल ही में शादी का खुलासा किया है। वहीं शादी के बाद अब एक्टर ने यह भी कहा है कि उनकी एक बेटी भी है। उनकी शादी मिस्र में हुई और ये एक इंटिमेट फंक्शन था जिसमे सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2023 3:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vivian Dsena: हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार विवियन डीसेना ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी मिस्र की गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी को काफी वक्त भी हो चुका है और उनकी एक चार महीने की बेटी भी है।

शादी की बात क्यों छुपाई

ये सवाल पूछे जाने पर कि उन्होंने अपनी शादी को अब तक सीक्रेट क्यों रखा, एक्टर विवियन का कहना था कि ये उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा मामला है। लंबे से समय से इस मामले पर चुप्पी साधने वाले एक्टर ने बताया कि ”शादी करना कौन सी बड़ी बात है और लोगों को उनके बारे में इतनी चिंता क्यों है। मैं सही वक्त आने पर अपनी शादी और बेटी के जन्म की घोषणा जरूर करता।”

ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

किस तरह हुई विवियन की शादी

विवियन ने ये भी बताया कि वो और उनकी गर्लफ्रेंड नौरान अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का मन बना चुके थे। उनकी शादी मिस्र में हुई और ये एक इंटिमेट फंक्शन था जिसमे सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

बेटी के जन्म के बाद कैसा था एहसास

विवियन ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम लायान डीसेना रखा है। उन्होंने कहा एक पिता के रूप में खुद को देखना बेहद सुखद एहसास है और ये सपने के सच होने जैसा है। जब भी वो अपनी बेटी को गोद में लेते है ,उन्हें ऐसा लगता है दुनिया में सबसे ज्यादा खुशी उन्हें इसी में मिलती है। ऊपर वाले से वो इससे ज्यादा क्या ही खुशी मांग सकते है।

इस्लाम को अपना लिया था विवियन

बता दें ये विवियन डिसेना की दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया और अपनी राहें अलग कर ली। विवियन को सिर्फ तुम सीरियल से काफी फेम मिला है और वो इंडस्ट्री के कामयाब अभिनेता माने जाते है। जन्म से क्रिश्चियन इस एक्टर ने साल 2019 में इस्लाम को अपना लिया था।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

मई 6, 2026

Kangana Ranaut

मई 6, 2026

Priyanka Chopra

मई 6, 2026

Ameesha Patel

मई 6, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 5

मई 6, 2026

Karan Johar

मई 6, 2026