---Advertisement---

‘Welcome 3’ से उदय भाई की एक्ज़िट पर Nana Patekar ने तोड़ी चुप्पी, कहा “उनको लगता है हम पुराने हो गए”

Welcome 3 के हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में उदय शेट्टी और मजनू भाई ग़ायब थे जिसको लेकर फैंस मेकर्स से उनकी कास्टिंग को लेकर कई सवाल पूछ रहे थे। वहीं अब फ़िल्म के उदय शेट्टी यानी Nana Patekar ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह फ़िल्म में क्यों नहीं हैं।”

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 1:11 अपराह्न | Updated: सितम्बर 13, 2023 2:25 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Welcome 3: बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेन्चाइज़ी ‘वेलकम’ के पहले दो पार्ट ने लोगों को बहुत हंसाया है। फ़िल्म में उदय शेट्टी और मजनू की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब फ़िल्म के तीसरे पार्ट ‘वेलकम 3’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसमें फ़िल्म की जान माने जाने वाले ये दोनों किरदार फ़िल्म से ग़ायब दिखे। इसी को लेकर अब नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए फ़िल्म से बाहर होने की वजह बताई है। 

Nana Patekar ने बताया इस वजह से ‘Welcome 3’ में नहीं दिखेंगे उदय शेट्टी और मजनू

दरअसल मंगलवार को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार Nana Patekar अपनी आने वाली फ़िल्म ‘The Vaccine War’ के ट्रेलर लॉन्च पर नज़र आए थे। इस दौरान नाना ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया जिसमें से एक सवाल अक्षय कुमार स्टारर ‘Welcome 3’ से भी जुड़ा था। फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि हाल ही में रिलीज़ हुए ‘Welcome 3’ के ट्रेलर में उनके ना होने की क्या वजह है? इस पर नाना ने जवाब देते हुए कहा “वो फ़िल्म हम नहीं कर रहे। उनको लगता है हम पुराने हो गए इसीलिए हमको नहीं लिया शायद।” 

इसके बाद Nana Patekar ने अपनी आगामी फ़िल्म ‘The Vaccine War’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्र का ज़िक्र करते हुए कहा “इनको लगता है अभी हम पुराने नहीं हुए इसीलिए इन्होंने हमें ले लिया। बस यही है।” उन्होंने आगे फ़िल्म इंडस्ट्री की तारीफ़ करते हुए कहा कि “आपके लिए इंडस्ट्री कभी बंद नहीं होती अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो लोग आएंगे, आपको पूछेंगे।” आपको बता दें कि ‘Welcome 3’ में उदय शेट्टी यानी Nana Patekar और मजनू भाई यानी अनिल कपूर को न लेने पर लोग मेकर्स से नाराज़ हैं। 

‘The Vaccine War’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे Nana Patekar 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Nana Patekar पूरे 5 साल बाद विवेक अग्निहोत्र की फ़िल्म ‘The Vaccine War’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फ़िल्म साल 2019 में दुनियाभर में फैले जानलेवा कोरोनावायरस पर आधारित है जो 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ़िल्म में नाना के साथ अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026