---Advertisement---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की कॉमेडी का 4 दिनों में फैंस के सिर से उतरा भूत, कमाई देख मेकर्स के निकल जाएंगे आंसू!

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है। सोमवार के कलेक्शन में भयंकर गिरावट के कई सारे कारण हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2026 2:44 अपराह्न

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4:  अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को अभी हालहि में 26 जून 2026  को रिलीज किया गया है। फिल्म में 36 से ज्यादा बॉलीवुड सितारे हैं। इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि, मूवी ने रिलीज के चार दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन रिलीज के चौथे दिन  इसकी कमाई में काफी गिरावट आ गई है।  जिसके कारण मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

अक्षय कुमार की मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के चौथे दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 10922 शोज से हुई है। अक्षय कुमार की ये फिल्म भारत में 86.53 करोड़ कमा चुकी है। वहीं, इसका विदेशों में अभी तक टोटल ओवरसीज कलेक्शन 19.95 करोड़ रुपए हो चुका है। वेलकम टू द जंगल ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 106.48 करोड़ कर लिया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म का बजट  350 करोड़ के आस-पास है।  लेकिन गिरते कलेक्शन के कारण बजट निकाल पाना मुश्किल हो रहा है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सोमवार को कलेक्शन गिरने के कई सारे कारण हैं। इस मूवी ने रविवार को 24 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इसका कारण छुट्टी को माना गया है। वहीं, सोमवार वर्किंग डे होता है। जिसके कारण कम ही लोग इसे देखने पहुंचे है। इसके साथ कुछ लोगों का कहना है कि, कमजोर कहानी और बिना सिर-पैर की स्क्रिप्ट इसके गिरते कलेक्शन का कारण है। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि, 30 से ज्यादा स्टारकास्ट होने के कारण फिल्म भटक गई है। इन सभी कारणों से फिल्म देखने से लोग बच रहे हैं। आपको बता दें, सोमवार को अकसर किसी भी बड़ी फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ दिखता है। लेकिन अगर ये पूरे हफ्ते ही गिरा रहता है तो मेकर्स के सामने बजट निकालने की कड़ी चुनौती होगी।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026