---Advertisement---

Maha Kumbh में फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni का Mahamandaleshwar बनने पर क्या कह रहे संत और महंत? जानें बड़े महामंडलेश्वरों की राय

Mamta Kulkarni को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। ऐसे में अब संतों की मिली -जुली राय देखने को मिल रही है। आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 25, 2025 1:46 अपराह्न

Mamta Kulkarni
Follow Us
---Advertisement---

Mamta Kulkarni: जब से बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है, तभी से ही एक बहस शुरु हो गई है। क्या किसी फिल्मी अभिनेत्री को Mahamandaleshwar बनाना सही है या फिर गलत है? फिलहाल अभिनेत्री का नया नाम श्री यमाई ममता नंदगिरी रखा गया है। उन्होंने अपना पिंड दान करके सांससारिक मोह-माया को त्याग दिया है। आपको बता दें, एक्ट्रेस का कई विवादों से नाता रहा है। ऐसे में अब सनातन अखाड़ों के महामंडलेश्वरों की राय आने लगी है। हिन्दू धर्म के गुरुओं की इस राय को जानें-माने अखबार दैनिक भास्कर ने छापा है। इसके साथ ही बड़े महामंडलेश्वरों के बयान को भी प्रमुखता से लिखा है। चलिए इस मामले पर बड़े संतों की बंटी राय जानते हैं।

Yeti Narasimhanand Giri पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने Mamta Kulkarni पर क्या दिया बयान?

यति नरसिंहानंद गिरि पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर हैं। उन्होंन ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर प्रतिक्रिया दी है। दैनिक भास्कर पर छपे उनके बयान के अनुसार, ‘अगर वह अपराध के दलदल से वापस धर्म की तरफ आ रही हैं तो मैं उसका स्वागत करता हूं। मेरा विचार है कि, ममता को एकदम से महामंडलेश्वर बनाना सही नहीं है।”

निरंजनी आनंद अखाड़ा के महामंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर दी राय

निरंजनी आनंद अखाड़ा के महामंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज का कहना है कि, “किसी को भी महामंडलेश्वर बनाने से पहले उसके बारे में सारी छानबीनी होती है देखा जाता है कि, वह व्यक्ति कैसा है? उसका चरित्र क्या है? सन्यास लिए कितने दिन हुए। अगर वह सन्यास नहीं लिया है, तो उसको महामंडलेश्वर नहीं बना सकते हैं”।

Maha Kumbh में Mahamandaleshwar बनी एक्ट्रेस जूना आखाड़ा के प्रवक्ता नारायाण गिरी ने क्या कहा?

जूना आखाड़ा के प्रवक्ता नारायाण गिरी जी ने भी अपनी राय फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni को लेकर दी है। दैनिक भास्कर पर छपे उनके बयान के अनुसार ” फिल्म अभिनेत्री को महामंडलेश्वर बनाना कोई दोष नहीं है। हमारे यहां पर एक वैश्या को भी गुरु बनाया गया था, इसलिए यहां योग्यता से किसी को भी महामंडलेश्वर बनाया जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Mamta Kulkarni Controversy

बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी Kinnar Akhada Mahamandaleshwar बनने से पहले कई विवादों में घिर चुकी हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने वाली।

1-ममता कुलकर्णी के नाम वैसे तो कई विवाद हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा विवाद Mumbai Underworld डॉन से नाम जुड़ना है।

2-ममता कुलकर्णी ने एक टॉपलेस फोटो शूट भी कराया था। जिसने 90 के दशक में बड़ा विवाद पैदा कर दिया था।

3-किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी पूर्व अभिनेत्री को लेकर ये भी खबरें आयी थीं कि, दुबई के ड्रग माफिया से उन्होंने शादी की थी। इस माफिया का नाम विक्की गोस्वामी बताया जाता है, जो कि, दुबई की जेल में बंद भी रहा है।

Mamta Kulkarni Movies कौन सी हैं?

ममता कुलकर्णी की मूवी की बात करें तो उन्होंने Karan Arjun जैसी सुपरहिट फिल्म सलमान खान और शाहरुख खान के साथ की है। इसके साथ ही Krantiveer , China Gate और Chhupa Rustam जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026