---Advertisement---

Vishal Singh के बर्थ डे में मोदी के मंत्री Chirag Paswan को देख नेशनल क्रश क्यों बोल रहे लोग?

Vishal Singh के बर्थ डे में Chirag Paswan का खास लुक हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2024 1:26 अपराह्न

Vishal Singh
Follow Us
---Advertisement---

Vishal Singh: मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय संभाल रहे हाजीपुर के सांसद और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने बयानों से अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल होने के बाद चिराग पासवान सरकार के सबसे जवान और खूबसूरत सांसदों में गिने जाते हैं। कभी बॉलीवुड में काम करके अभिनेता का टैग पाने वाले नेता चिराग पासवान को अभी भी बॉलीवुड नहीं भूला है। सांसद चिराग को उनके फैंस फिर से बॉलीवुड में देखना चाहते हैं। उनके फैंन की डिमांड तब और भी ज्यादा बढ़ गई जब वह अपने बेस्ट फ्रेंड Vishal Singh के बर्थडे पर हीरो के लुक में पहुंचे।

दोस्त Vishal Singh के बर्थडे में खास अंदाज में पहुंचे Chirag Paswan

चिराग पासवान और विशाल सिंह के वीडियो को viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “विशाल सिंह की बर्थडे पार्टी में मोस्ट हैंडसम पॉलिटिशियन चिराग पासवान।”आपकी जानकारी के लिए बता दें, विशाल सिंह एक टीवी और बॉलीवुड एक्टर हैं। इन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली है। विशाल सिंह को चिराग पासवान का काफी अच्छा मित्र बताया जाता है। यही वजह है कि, सांसद और मंत्री चिराग पासवान हीरो वाले लुक में पहुंचे। ब्लैक सूट में चिराग छा गए। वह अपने दोस्त के साथ पोज देते हुए दिखे।

Chirag Paswan की यूजर्स कर रहे तारीफ

चिराग पासवान और विशाल सिंह के इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स चिराग को देखकर बोल रहे हैं कि, इन्हें तो बॉलीवुड में होना चाहिए था। इसके साथ ही एक यूजर चिराग को नेशनल क्रश बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026