---Advertisement---

Lock Upp 2 पर क्यों लग रहे बिग बॉस की तरह स्क्रिप्टेड होने के आरोप? विनर की लिस्ट में कौन चल रहा सबसे आगे?

Lock Upp 2: एकता कपूर का शो 'लॉकअप 2' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्मे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसको लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि बहुत जल्द फिनाले होगा। इस बीच 'लॉकअप 2' पर फेक होने के आरोप लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2026 1:46 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2 : एकता कपूर के शो ‘लॉक अप सीजन 2’ का फिनाले 5 से 8 अगस्त 2026 के बीच हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही ये विवादों में फंस गया है।  शो के स्क्रिप्टेड होने की बहस तब सबसे ज्यादा गरमा गई जब लोकप्रिय व्लॉगर आरुष भोला ने इसे स्क्रिप्टेड होने की बात कही है। आपको बता दें, नेटफिलिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो पर भी बिग बॉस की तरह आरोप लगने लगे हैं। जिसके कारण ऑडियंस कंफ्यूज हो गई है कि, क्या शो में जो कुछ भी दिख रहा है वो फेक  है या फिर रियल है।

Lock Upp 2 पर लग स्क्रिप्टेड होने के आरोप

‘लॉक अप 2’  के स्क्रिप्टेड होने का विवाद तब खड़ा हुआ जब,  फेमस यूट्यूबर व्लॉगर आरुष भोला ने गंभीर आरोप लगाए।  वो लॉकअप के कंटेस्टेंट वरुण यादव उर्फ लैला के जेल में गए थे। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में सेट के पीछे का एक वीडियो दिखाया, जिसमें एक क्रू मेंबर हाथ में कागजों का बंडल लिए खड़ा था। आरुष ने कैमरे पर मजाक में कहा, “भाई, मुझे पूरे 6 दिन की स्क्रिप्ट पता चल गई है जो पीछे चल रही है।”  इसके बाद जब क्रू मेंबर ने हंसते हुए कहा कि “बाहर जाकर किसी को मत बताना, तो आरुष ने कहा “हां, किसी को नहीं बताऊंगा। बस आपके, मेरे और यूट्यूब के बीच रहेगा ये।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शो की सत्यता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए। आपको बता दें,  इस तरह के तमाम आरोप  टीवी के सबसे बड़े रिएटिलिटी शो बिग बॉस को लेकर भी उठते रहते हैं।

‘लॉकअप 2’ शो के अंतिम दौर में कौन-कौन बचा?

‘लॉकअप 2’ को अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। हर्षद चोपड़ा फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्हें यहां तक पहुंचाने में शिवांगी जोशी की अहम भूमिका रही है। शो के फिनाले से पहले अभी जेल में 5 लोग बचे हैं। इसमें हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर का नाम शामिल है। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख कर रहे हैं। ‘लॉक अप’ सीजन 2 की आधिकारिक थीम “सच या सजा” है। पूरा शो इसी के ईर्द-गिर्द घूम रहा है। जिसके कारण शो में आए सेलिब्रेटिज से जुड़े हैरतअंगेज सच सामने आए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026