---Advertisement---

Aashiqui 3 फिल्म को लेकर क्यों पछता रहे मुकेश भट्ट? जानें किस बात से हैं दुखीं?

Aashiqui 3: आशिक 3 की चर्चा से परेशान हुए मुकेश भट्ट, कहा फिल्म के बारे में जानकारी देकर की बड़ी गलती

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 4, 2023 2:54 अपराह्न | Updated: नवम्बर 5, 2023 9:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aashiqui 3: आजकल बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन कबीर खान की ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग करने में बिजी हैं।

इसके अलावा एक्टर अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन आशिक 3 में काम करने वाले हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आशिक 3 की घोषणा से परेशान हुए मुकेश भट्ट

हालांकि इन सब के बीच एक ऐसी खबर भी सामने आई है। जोकि सबको हैरान करने वाली है। दरअसल फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने आशिकी 3 की अनाउंसमेंट को लेकर अफसोस जताया है। बता दें कि मुकेश भट्ट को कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की जल्दी घोषणा को लेकर काफी ज्यादा अफसोस है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस समय आशिक 3 की घोषणा की गई तब से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर नई-नई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं, और इन अफवाहों के पीछे सच बताने के लिए मेकर्स को अब सामने आना पड़ रहा है। दरअसल मेकर्स को यह बताना पड़ रहा है कि फिल्म के बारे में क्या सच है और क्या झूठ।

हाल ही में उन्होंने कहा कि ”हमें इतनी जल्दी फिल्म की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। मैं कहीं से भी आ रही इन कहानियों से थक गया हूं।’ मुकेश ने आगे कहा कहा कि अनुराग बसु, जो फिल्म के निर्देशक हैं, अभी अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वह देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं।

हाल ही में, एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा, ”हमें इतनी जल्दी फिल्म की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। मैं कहीं से भी आ रही इन कहानियों से थक गया हूं।’ मुकेश ने आगे कहा कहा कि अनुराग बसु, जो फिल्म के निर्देशक हैं, अभी अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वह देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं।

आशिकी 3 को लोगों को है बेसब्री से इंतजार

इससे पहले मुकेश भट्ट के निर्देशन में बनी आशिकी फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने काम किया था। आशिक फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी और जैसे ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई थी। इसने सफलता के परचम लहरा दिए थे। हर किसी को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।

इसके अलावा साल 2013 में जब आशिक 2 रिलीज हुई तो इसने भी खूब वाह–वाही थी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और यह फिल्म भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। बात अगर सिर्फ फिल्म के साउंडट्रैक की करें। तो लोगों को इस फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा पसंद आए थे। इन दो हिट फिल्मों के बाद अब सभी दर्शक आशिक 3 का इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026