---Advertisement---

Acupressure: अस्थमा-गट हेल्थ से लेकर बॉडी दर्द तक, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जानें ये प्रेशर पॉइंट

Acupressure: एक्यूप्रेशर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दवाई खाने से बेहतर यह है कि आप दिन में कुछ समय इस थेरेपी को आजमाएं ताकि चुटकियों में गायब हो जाए आपकी परेशानी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 17, 2024 5:02 अपराह्न

Acupressure
Follow Us
---Advertisement---

Acupressure: यह सच है कि एक्यूप्रेशर हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके जरिए हम अपने हाथ पैर के अलग-अलग पॉइंट्स को दबाकर अनेक बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। वजन कंट्रोल करने से लेकर गैस एसिडिटी और थकान तक को हम एक्यूप्रेशर के जरिए कम कर सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एसिडिटी से लेकर शरीर में दर्द तक की समस्या आप इस एक उपाय से कम कर सकते हैं और असर देख आप हैरान रह जाएंगे। अगर आप भी इन मसाज के बारे में जान लेंगे तो आपकी कई परेशानियों की छुट्टी हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं एक्यूप्रेशर के कुछ पॉइंट्स।

अस्थमा और कफ

अगर आप अस्थमा और कब्ज से परेशान हैं और मौसम बदलने के साथ आपको समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आप हथेली के रिंग फिंगर को ऊपर से लेकर नीचे तक मसाज करें। इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हर दिन 1 मिनट तक करने से अस्थमा और कफ काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

बॉडी में दर्द

इसी तरह अगर आपकी बॉडी में दर्द है और आप दर्द से परेशान हैं। तो आप अपने अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच के पार्ट का मसाज करें। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हर दिन आप इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं और इससे आपको काफी रिलीफ भी मिलेगा।

चक्कर आना और ड्राई आईज की समस्या

आप अपनी हथेली एक पॉइंट को प्रेशर डालकर चक्कर आने और ड्राई आईज की समस्या से निजात पा सकते हैं। जी हां, आपको जानकर थोड़ी हैरत होगी लेकिन आप अपने हथेली में रिंग फिंगर और लिटिल फिंगर के बीच के पॉइंट को नीचे से ऊपर तक रब करें। इससे आपको चक्कर आने और ड्राई आईज की परेशानी से निजात मिल सकता है।

गैस, पेट दर्द, ब्लोटिंग और क्रैंप की छुट्टी

एक्यूप्रेशर का महत्व आप इस बात से समझ सकते हैं कि एक पॉइंट को दबाने से गैस, पेट दर्द, उल्टी और क्रैंप्स जैसी समस्या से आप छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, दरअसल अपनी हथेली पर अंगूठे के नीचे वाले हिस्से को दबाने से गट हेल्थ और क्रैंप की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप हर दिन 1 मिनट के लिए इसे आजमाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026