---Advertisement---

Anxiety Attack Treatment: अब एंग्‍जायटी अटैक नहीं करेंगे परेशान, अपनाएं ये 4 आसान टिप्स और पाएं परेशानियों से मुक्ति

Anxiety Attack Treatment: आज कल कई सारे लोग अपने जीवन में उलझ गए हैं और मानसिक रोग से परेशान हो रहे हैं। छोटी-छोटी बातों की चिंता उन्हें इस कदर सता रही है कि वो अपनी समस्या से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और एंग्‍जायटी, डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इस स्थिति में उन्हें ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 17, 2023 5:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anxiety Attack Treatment: आज कल कई सारे लोग अपने जीवन में उलझ गए हैं और मानसिक रोग से परेशान हो रहे हैं। छोटी-छोटी बातों की चिंता उन्हें इस कदर सता रही है कि वो अपनी समस्या से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और एंग्‍जायटी, डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इस स्थिति में उन्हें कई बातों से घबराहट होने लगती है, वहीं आत्मविश्वास भी उनका काफी कम होने लगता है। वहीं जब ये परेशानी काफी बढ़ जाती है तो व्यक्ति को कई समस्या से गुजरना पड़ता है। जिसके लक्षण भय, आशंका, अधिक तनाव महसूस करना, चिड़चिड़ापन आदि शामिल है। इस स्थिति में कुछ टिप्स को अपनाना बहुत जरूरी है। इन टिप्स को अपनाने से व्यक्ति कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकता है।

1. गहरी सांसें लें

तनाव और एंग्‍जायटी से बाहर निकलने के लिए गहरी सांसें लेना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, कई बार एंग्‍जायटी अटैक के दौरान दम घुटने लगता है। इस स्थिति में व्यक्ति को गहरी गहरी सांसें लेनी चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है।

2. सैर पर निकलें

एंग्‍जायटी और डिप्रेशन से निकलने का सबसे बेहतर उपाय है सैर करना। सैर करने से व्यक्ति का मन काफी हल्का हो जाता है। वहीं वो कई बड़ी परेशानियों से भी बाहर निकल सकता है। इससे व्यक्ति का ध्यान एक जगह केंद्रित हो पाता है, जिससे एंग्‍जायटी से काफी राहत मिलती है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

3. अपने करीबियों से करें मन की बात

अगर आप एंग्‍जायटी से काफी परेशान हैं और अकेलापन से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो अपने दोस्त करीबियों से मन भर बातें करें। ये सबसे बेहतर उपाय है। इससे मन काफी शांत होता है। वहीं व्यक्ति को काफी राहत मिलती है।

4. खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं

कई बार एंग्‍जायटी से निकलने के लिए व्यक्ति को कोई उपाय नहीं मिलता है। इस स्थिति में व्यक्ति को खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। इतना ही नहीं खुद को इस चीज से निकलने के लिए मोटिवेट करना चाहिए। ये काफी फायदेमंद साबित होता है।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026