---Advertisement---

Anxiety Reducing Foods: एंजाइटी डिप्रेशन को न होने दें खुद पर हावी, आज ही इन 4 फूड को अपने डाइट में करें शामिल

Anxiety Reducing Foods: आज कल के समय में अक्सर लोग व्यस्त रूटीन में उलझे हुए हैं। इस स्थिति में अधिकतर लोग एंजाइटी और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इसलिए इन चीजों से बचने के लिए रूटीन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वरना कई बड़ी परेशानियों का आगमन हो सकता है। अभी के समय ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 11, 2023 12:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anxiety Reducing Foods: आज कल के समय में अक्सर लोग व्यस्त रूटीन में उलझे हुए हैं। इस स्थिति में अधिकतर लोग एंजाइटी और डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इसलिए इन चीजों से बचने के लिए रूटीन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वरना कई बड़ी परेशानियों का आगमन हो सकता है।

अभी के समय में लोग खुद के जीवन में इतना व्यस्त हो गए हैं कि खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। इस स्थिति में खुद का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें, एक सर्वे में पाया गया था कि भारत के महानगरों में 15.20% लोग एंजाइटी से पीड़ित हैं। वहीं विकसित देशों में 18% युवा एंजाइटी के शिकार हो चुके हैं।

एंजाइटी और डिप्रेशन से निकलने के लिए डाइट का अहम रोल है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे डाइट में शामिल करने से एंजाइटी और स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। तो आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि तनाव से मुक्त होने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करनी चाहिए।

1. संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे

इस बात से तो आप वाकिफ होंगे कि अंडे में पौष्टिक तत्वों का खजाना है। ये विटामिन डी और प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत है। इतना ही नहीं इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं। इसके अलावा अंडे में एक ऐसा पौष्टिक तत्व मौजूद है जो व्यक्ति के नींद, मेमोरी, मूड और हैबिट को रेग्यूलेट करता है। इससे व्यक्ति के दिमाग के फंक्शन में काफी सुधार आता है। इससे व्यक्ति तनाव से मुक्त होता है।

2. ग्रीन टी के सेवन से रहें स्ट्रेस से दूर

स्ट्रेस से रिलीफ पाने के लिए ग्रीन टी बेहद फायदेमंद है। ग्रीन टी में पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट का भी सबसे बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से व्यक्ति के मूड पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को ग्रीन टी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे स्ट्रेस लेवल काफी कम होता है।

Also Read- सर्दियों में छोटे बच्चों में इस तरह बढ़ता है PNEUMONIA का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

3. दही है स्ट्रेस के लिए फायदेमंद

दही में कई सारे ऐसे तत्व मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। इसमें कई ऐसे गुड बैक्टीरिया मौजूद है जो मस्तिष्क के लिए असरदार है। इसलिए हर व्यक्ति को दही का सेवन करना चाहिए। इससे स्ट्रेस काफी रिलीज होता है।

4. हल्दी है स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद

हल्दी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। ये एक्टिव फूड में से एक है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से तनाव कम होता है। हल्दी व्यक्ति को डिप्रेशन से मुक्त होता है।

Also Read- HILL STATION घूमने का सपना हो जाएगा साकार और बजट से नहीं होंगे परेशान, इन जगहों का उठा सकते हैं लुत्फ

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Cancer

अप्रैल 13, 2026

Weight Loss

अप्रैल 12, 2026