---Advertisement---

Bael Leaves Benefits: इन 5 परेशानियों के लिए बेहद रामबाण है ये बेल का पत्ता, कई बीमारियों को चुटकियों में करता है ठीक

Bael Leaves Benefits: आपने अक्सर बेलपत्र का इस्तेमाल पूजा के लिए किया होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र महादेव को अत्यंत प्रिय है। मगर आपको पता है? स्वास्थ्य के लिए भी बेल का पत्ता काफी असरदार होता है। इसमें कई सारे ऐसे गुण हैं, जिसका इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए किया जाता है। वहीं ये ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 18, 2023 4:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bael Leaves Benefits: आपने अक्सर बेलपत्र का इस्तेमाल पूजा के लिए किया होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र महादेव को अत्यंत प्रिय है। मगर आपको पता है? स्वास्थ्य के लिए भी बेल का पत्ता काफी असरदार होता है। इसमें कई सारे ऐसे गुण हैं, जिसका इस्तेमाल औषधि बनाने के लिए किया जाता है। वहीं ये विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीन, कैरोटिन का सबसे बेहतर स्रोत है। इससे व्यक्ति को कई सारे लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं, कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए भी बेलपत्र काफी फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं बेल के पत्ते के फायदे।

1. खून की कमी को करता है दूर

अगर आप एनीमिया से परेशान हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद है। इससे खून की कमी को खत्म किया जाता है। बता दें, इस पत्ते में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए खून की कमी होने पर व्यक्ति को बेल के पत्ते का सेवन करना चाहिए। इससे व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।

2. ब्लड प्रेशर के मरीज जरूर करें बेल के पत्ते का सेवन

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए बेलपत्र बहुत जरूरी है। ये पत्ता काफी असरदार होता है, वहीं इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

3. पाचन संबंधित परेशानियों के लिए रामबाण

बेल का पत्ते का सेवन पाचन संबंधित परेशानियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। बता दें, ये बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे ऐसे प्रॉपर्टीज मौजूद हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसलिए पाचन संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए बेल के पत्ते का सेवन करना चाहिए।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

4. दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, जो मरीज दिल की बीमारी से परेशान हैं उनके लिए बेल का पत्ता बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी कम हो जाता है। इसके अलावा कई संक्रमण को ठीक करने के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है।

5. सांस संबंधित समस्या के लिए है बेहद असरदार

जो लोग सांस संबंधित समस्या से परेशान हैं उनके लिए बेल के पत्ते काफी असरदार है। इसलिए जो लोग अस्थमा से पीड़ित हैं वो लोग बेल के पत्तों के रस का सेवन नियमित रूप से करें। इससे उन्हें कई फायदे मिलेंगे।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amul vs Country Delight vs Mother Dairy Milk Test

फ़रवरी 8, 2026

Paralysis

फ़रवरी 8, 2026

Hair Fall Remedy

फ़रवरी 7, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 5, 2026

Cancer

फ़रवरी 4, 2026

World Cancer Day 2026

फ़रवरी 4, 2026