---Advertisement---

Bedtime Drinks: रात को नहीं आती है नींद तो इन मैजिकल ड्रिंक्स का करें सेवन, थकान और चिड़चिड़ेपन से मिलेगा छुटकारा

Bedtime Drinks: बिजी लाइफ स्टाइल की वजह से लोग खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं। कामकाज की वजह से लोग अच्छी तरह से नींद भी नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, रात में अच्छी नींद लेना हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सही तरीके से नींद ना लेने की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 21, 2023 12:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bedtime Drinks: बिजी लाइफ स्टाइल की वजह से लोग खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं। कामकाज की वजह से लोग अच्छी तरह से नींद भी नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, रात में अच्छी नींद लेना हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सही तरीके से नींद ना लेने की वजह से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोगों को किसी न किसी वजह से रात में नींद नहीं आ पाती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करने से आपको रात में गहरी नींद आएगी।

कैमोमाइल टी

इस लिस्ट में पहला नाम कैमोमाइल टी का आता है। कैमोमाइल टी एक तरह की चाय है जिसमें अपीजेन नामक तत्व मौजूद होता है।‌ कैमोमाइल टी को पीने से रात में गहरी नींद आने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप ढंग से सो नहीं पाते हैं या आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप इस टी का सेवन कर सकते हैं।

लैवेंडर टी

इस लिस्ट में दूसरा नाम लैवेंडर टी का आता है। लैवेंडर एक फूल होता है जिसकी सुगंध आपको शांति वी आराम पहुंचाती है। ऐसे में अगर आप लैवेंडर टी का सेवन करेंगे तो उससे आपका नर्वस सिस्टम शांत हो जाएगा और आपको गहरी नींद आएगी।

गर्म दूध

इस लिस्ट में तीसरा नाम गर्म दूध का आता है। गर्म दूध को पीने से अक्सर लोगों को गहरी नींद आती है। गर्म दूध पीने से शरीर में सेरोटोनिन और मेलेटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमिटर्स उत्पन्न होते हैं जिनकी मदद से हमें रात में गहरी वह अच्छी नींद आती है।

अल्मोंड मिल्क

इस लिस्ट में चौथा नाम अल्मोंड मिल्क का आता है। अल्मोंड मिल्क में मैग्नीशियम और आयरन की मात्रा पाई जाती है। इसको पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है जिसकी वजह से रात में गहरी अच्छी नींद आती है।

इन चीजों का रखें ध्यान

इसी के साथ आप रात में सोने से पहले इन चीजों को जरूर अपनाएं। दरअसल अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप सोने से 20 से 30 मिनट पहले तक ध्यान लगाए और शांति शांतिदायक संगीत सुनें। वहीं सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसी के साथ सोने के लिए अपने कमरे में अंधेरा और अशांत माहौल रखें। इससे आपको जल्दी नींद आएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 26, 2026

Diabetes

मई 26, 2026

Heart Health

मई 26, 2026

Health Tips

मई 26, 2026

Weight Loss

मई 26, 2026

Eid ul Adha

मई 25, 2026