---Advertisement---

Childhood Obesity: हो जाएं सावधान! भूलकर भी बच्चों के डाइट में न करें ये 4 फूड शामिल, ये हैं मोटापे की सबसे बड़ी वजह

Childhood Obesity: हर पेरेंट्स का काम होता है अपने बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखना। इसके अलावा उनके डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। कई बार बच्चे कुछ ऐसी चीजें खाते हैं जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर बहुत गहरा पड़ता है। इसके अलावा उनका वजन भी बढ़ता रहता है। इसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 18, 2023 11:13 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Childhood Obesity: हर पेरेंट्स का काम होता है अपने बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखना। इसके अलावा उनके डाइट का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। कई बार बच्चे कुछ ऐसी चीजें खाते हैं जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर बहुत गहरा पड़ता है। इसके अलावा उनका वजन भी बढ़ता रहता है। इसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए कुछ चीजें ऐसी है जिसे बच्चों के डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। इससे उनके हेल्थ पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि बच्चों का वजन क्यों बढ़ता है और इसे कैसे रोकना चाहिए।

जानें बच्चों के वजन बढ़ने का क्या हो सकता कारण

बच्चों के बढ़ते वजन को लेकर कई सारे रिसर्च किए गए हैं। इसमें सामने आया है कि आज कल के बच्चे फिजिकल एक्टिविटी को अवॉइड करते हैं। इसके अलावा जंग फूड उनके डाइट का हिस्सा है। इससे उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। इतना ही नहीं वजन बढ़ने की समस्या जेनेटिक और हार्मोंस के कारण भी बढ़ रही है। इसलिए पेरेंट्स को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

इन चीजों से बढ़ सकता है बच्चों का वजन

1. सॉफ्ट ड्रिंक हो सकता खतरनाक

आज कल के समय में लोग फूड के साथ सॉफ्ट ड्रिंक को जरूर शामिल करते हैं। आपको बता दें, ये शरीर के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक से बेहद दूर ही रखना चाहिए। ये उनके स्वास्थ्य के लिए जहर का कार्य कर सकता है। सॉफ्ट ड्रिंक के नियमित सेवन से बच्चों का वजन सामान्य से अधिक बढ़ जाता है।

2. ब्रेकफास्ट सीरीयल्स का रखें ध्यान

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ब्रेकफास्ट सीरियल्स बहुत जरूरी है। मगर प्रतिदिन के डाइट के लिए हाई प्रोसेस्ड फूड खतरनाक हो सकता है। इससे बच्चों का वजन काफी बढ़ने लगता है। आपको बता दें, ब्रेकफास्ट सीरियल्स में रिफाइंड कार्ब की मात्रा अधिक पाई जाती है। इतना ही नहीं इसमें शुगर की भी अधिक मात्रा पाई जाती है। ये सारी चीजें मोटापा समेत कई बड़ी बीमारियों का कारण है। इसलिए इन चीजों का बच्चों के डाइट में ख्याल रखना चाहिए।

3. पैकेज्ड फूड्स से बढ़ सकती परेशानियां

बच्चों के बढ़ते वजन का सबसे बड़ा कारण पैकेज्ड फूड्स है। इसमें आर्टिफिशियल केमिकल समेत कार्बोहाइड्रेट्स, कैलोरी और शुगर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए बच्चों को इन सारी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: CHOCOLATE IN PERIODS: पीरियड्स में चॉकलेट खाना है बेहद फायदेमंद, क्रैम्प्स और क्रेविंग के साथ ही दर्द से भी दिलाती है राहत

4. फ्रोजन फूड्स बन रहा वजन बढ़ने का कारण

फ्रोजन फूड के कारण आज के समय में कई सारी चीजें आसान हो गई हैं। मगर इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसमें आर्टिफिशियल केमिकल्स और कार्बोहाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण ये मोटापा, हार्ट डिजीज और वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026