---Advertisement---

स्कूल में बच्चों को देते हैं लंच बॉक्स में कटे हुए Fruits तो जान लें ये खास खबर, सिर्फ इतने वक्त तक फ्रेश रहते हैं फल

Fruits Benefits: कुछ फलों को काटने और छीलने के बाद खाना अच्छा लगता है। इसलिए आमतौर पर लोग जरूरत से ज्यादा फल काट लेते हैं ताकि आराम से खा सकें। ऐसे में कई बार फल जल्दी खराब हो जाते हैं और कई बार काले भी पड़ जाते हैं। कुछ लोग ताजे फलों को काटकर अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2023 6:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fruits Benefits: कुछ फलों को काटने और छीलने के बाद खाना अच्छा लगता है। इसलिए आमतौर पर लोग जरूरत से ज्यादा फल काट लेते हैं ताकि आराम से खा सकें। ऐसे में कई बार फल जल्दी खराब हो जाते हैं और कई बार काले भी पड़ जाते हैं। कुछ लोग ताजे फलों को काटकर अपने साथ ऑफिस ले जाते हैं। लेकिन फल खाने का यह तरीका काफी नुकसानदायक है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि यह कई गंभीर बीमारियों को बुलावा है। आइये जानते हैं फलों को काटने के कितनी देर बाद आप इसे खा सकते हैं।

विटामिन सी होने लगते हैं कम

टिफिन में बंद रखे फलों का सेवन ज्यादा देर के बाद करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आजकल बिजी शेड्यूल में लोग घर से फलों को काटकर ऑफिस लाते हैं और समय मिलने पर उसे खाते रहते हैं। फल विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं। इन फलों में विटामिन सी समय के साथ कम होता जाता है इसलिए इन्हें तुरंत खाना सबसे अच्छा होता है। समय बितने के साथ इनमें विटामिन सी की कमी होने लगती हैं और इसके फायदे भी खत्म हो जाते हैं। कटा हुआ फल अधिक देर तक रखने से पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं और यह आपके शरीर में कोई फायदा नहीं देगा। जरुरी हैं कि आप काटने के तुरंत बाद ही फल खा लें।

Also Read: आखिर क्यों बार-बार होंठो के आसपास होती हैं Herpes, जानिए इस दर्दनाक बीमारी के लक्षण और इलाज के घरेलू तरीके

हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

कटे फलों को अधिक देर के बाद खाने से आपको कई बीमारियां भी हो सकती हैं। विशेषज्ञों की माने तो ये फल खाने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा पेट में सूजन, डायरिया,फूड पॉइजनिंग की समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आप फलों को तुरंत खाना ही शुरू कर दें। इसलिए जरुरी है कि आप कटे हुए फलों को सही तरीके से रिस्टोर करें।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026