---Advertisement---

Coxsackievirus: आप भी हो रहे है हाथ,पैर और मुँह की इस बीमारी के शिकार,तो जानें लक्षण और बचाव

कॉक्ससैकीवायरस से होते है हाथ पैर और मुँह पर दाने। इस वायरस के संक्रमण के और भी है लक्षण। जाने कैसे करें बचाव।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 7, 2023 6:54 अपराह्न

Coxsackievirus
Follow Us
---Advertisement---

Coxsackievirus: आजकल एक बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। खासतौर पर यह बीमारी बच्चों को होती है। लेकिन इस बीमारी के लक्षण वयस्कों में भी देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दे कि इसमें हाथ, पैर और मुंह में दाने होने लगते हैं। यह एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। जो कॉक्ससैकीवायरस के कारण फैलता है। तो चलिए जानते हैं क्या है कॉक्ससैकीवायरस के लक्षण। और इस इंफेक्शन से बचने के क्या उपाय हैं?

कॉक्ससैकीवायरस एक प्रकार का वायरस है। जो हाथ पैर मुंह से जुड़ी बीमारी पैदा करता है। खासतौर पर इस वायरस से संक्रमित होने के चांस बच्चों में ज्यादा है। मगर व्यस्त भी इस वायरस की चपेट में आ जाते हैं। हाथ पैर मुंह में दाने के अलावा इस बीमारी के और भी कई लक्षण है। तो चलिए जानते हैं क्या है इसके लक्षण और कैसे करें बचाव।

कॉक्ससैकीवायरस के संक्रमण का लक्षण

कॉक्ससैकीवायरस  एक तरह का संक्रामक वायरस है। जिसकी वजह से हाथ, पैर और मुंह में हमें दाने होने लगते हैं। यह बीमारी गंदे हांथों के सीधे संपर्क में आने से होता है। इस संक्रमण के चपेट में आए लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। हाथ पैर और मुंह में दाने हो जाते हैं। आपको बता दे की यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है। यह संक्रमण आमतौर पर बच्चों को होता है मगर वयस्क में भी इस संक्रमण के लक्षण पाए गए गए।

क्या है लक्षण

इस वायरस से संक्रमित लोगों को बुखार, सिर दर्द, गले में खराश, हाथ पैर में दाने होना, मुंह में छाले होना, भूख ना लगना जैसे लक्षण पाए जाते हैं।

कैसे करें इस इंफेक्शन से बचाव

आपको बता दे की यह इन्फेक्शन तेजी से फैलती है। ऐसे में इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। इनफेक्टेड लोगों को हाथ पैर में आए दाने को फोड़ने से बचना चाहिए। हाथ को बार-बार धोना चाहिए। मास्क पहना चहिए और छिकते समय लोगों से दूरी बनानी चहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Liver Cirrhosis

फ़रवरी 11, 2026

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026