---Advertisement---

Dandruff Treatment: इन देसी तरीकों से सिर पर जमीं रुसी को निकालें, महंगे शैम्पू से मिल जाएगी निजात

Dandruff Treatment:डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी देसी तरीका नीम और नारियल तेल है। उनके बताए अनुसार यह नुस्खा स्कैल्प की फंगस को मारकर जड़ों को पोषण देता है, इसके साथ ही वो अन्य देसी नुस्खे भी बता रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 9, 2026 5:37 अपराह्न

Dandruff Treatment
Follow Us
---Advertisement---

Dandruff Treatment: डैंड्रफ यानी की रुसी बालों के झड़ने से लेकर रुखे और खराब करने तक का कारण होती है. कुछ लोगों को सर्दियों और गर्मियों में भी ये समस्या परेशान करती है. इसीलिए डॉक्टर का कहना है कि, डैंड्रफ सिर्फ एक कॉस्मेटिक समस्या नहीं है, बल्कि यह स्कैल्प की सेहत से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि, रुसी एक फंगस है जो हर किसी के स्कैल्प पर होती है, लेकिन जब यह तेजी से बढ़ने लगती है, तो डैंड्रफ का रूप ले लेती है. स्कैल्प की ग्रंथियां जब ज्यादा तेल बनाती हैं, तो फंगस को पोषण मिलता है. स्कैल्प के सूखने से मृत कोशिकाएं पपड़ी बनकर गिरने लगती हैं. डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा कुछ ऐसी  टिप्स बताई जा रही हैं, जिनसे रुसी को कम किया जा सकता है.

Dandruff Treatment मेथी के बीजों से करें

मेथी के बीज एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाली फंगस को नियंत्रित करते हैं। मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन भी होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. इसी लिए इसे पीसने के बाद पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से फायदा मिलता है.

एप्पल साइडर विनेगर देगा रुसी से राहत

एप्पल साइडर विनेगर भी रुसी को कम करता है.यह स्कैल्प के pH लेवल को रिस्टोर और बैलेंस करता है. संतुलित pH पर फंगस का पनपना मुश्किल होता है, जिससे रूसी कम होती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

सेब के सिरके को पानी में घोलने के बाद पहले शैंपू करें. इसके बाद इसे बालों में 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. इससे ड्रैंड्रफ कम होती है.

नारियल का तेल और नींबू के पेस्ट का करें इस्तेमाल

नारियल का तेल और नींबू भी रुसी को हटाने का काम करता है.नारियल का तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है और रूखेपन को रोकता है, जबकि नींबू में मौजूद एसिड फंगस को कंट्रोल करने में मदद करता है. इन दोनों को मिक्स करके बालों में अच्छे से मिलाने से फायदा मिलता है.इसी तरह नीम के पत्ते भी डैंड्रफ कम करने के काम आते हैं.नीम एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल औषधि है। यह स्कैल्प को इन्फेक्शन से मुक्त रखकर खुजली और रूसी को दूर करता है.  इसे पीसकर बालों में लगा सकते हैं. ये बहुत लाभकारी होता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 14, 2026

Gurugram Viral Video

जून 14, 2026

Viral Video

जून 14, 2026

Himanshu Jangra

जून 14, 2026

Mouni Roy

जून 14, 2026

Health Tips

जून 14, 2026