---Advertisement---

Summer Health Tips: गर्मियों में तबियत बिगाड़ने के काम करते हैं ये 5 स्वादिष्ट फल, सेवन करने से पहले जानें

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है. कुछ फल, भले ही वे स्वादिष्ट हों, उनकी तासीर गर्म होती है, इसीलिए इनके सेन से बचना चाहिए.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Summer Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Summer Health Tips: गर्मियों के सीजन में अनेक प्रकार के फल और सब्जियां आते हैं. इनका सेवन करना काफी लाभकारी होता है. लेकिन डॉक्टर के द्वारा 5 ऐसे फल बताए जा रहे हैं, जिन्हें गर्मी में खाने से बचना चाहिए. इनका टेस्ट बहुत अच्छा होता है. लेकिन ये हेल्थ को सीधे प्रभावित करते हैं. गर्मी में पेट और पाचन को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, खासकर अगर आप पहले से ही पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी लिए गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्म तासीर वाले फलों के सेवन से बचना चाहिए.डॉक्टर के द्वारा myexpertdoctor इंस्टाग्राम पर इन 5 फलों के कम से कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है.

Summer Health Tips: आम के सेवन से बचें

डॉक्टर का कहना है कि,आम की तासीर बेहद गर्म होती है. ऐसे में अधिक आम खाने से शरीर के भीतर गर्मी बढ़ जाती है.

देखें वीडियो

इससे नाक से खून आना , घमौरियां , एलर्जी, पेट में दर्ज जैसी समस्याएं हो सकती है. इसका अधिक सेवन बॉडी पर दाने निकालता है.

कटहल हेल्थ कर सकता है खराब

गर्मी में अगर कटहल का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं. ये पेट की हेल्थ बिगाड़ सकता है. कटहल में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. गर्मी के मौसम में  पाचन तंत्र पहले से ही धीमा होता है. ऐसे में कटहल काफी भारी होता है.इसे पचाने में शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है.

चीकू पेट कर सकता है खराब

इसी तरह गर्मी के मौसम में चीकू खाने से बचना चाहिए. इसकी तासीर बहुत गर्म होती है. चीकू में नेचुरल शुगर  और कैलोरी बहुत अधिक होती है. इतना  मीठा खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है. इससे वजन भी बढ़ सकता है. वहीं, अपच के साथ डायबिटिज जैसी बीमारी को बढ़ा सकता है.

अंगूर गर्मी में करता है नुकसान

गर्मी में अंगूर खाने से बचना चाहिए. इसमें शुगर बहुत होती है.  ये एसिडिक होते हैं. गर्मी के मौसम में पेट में एसिड की मात्रा पहले ही बढ़ी होती है. ज्यादा अंगूर खाने से सीने में जलन, खट्टी डकारें और पाचन समस्याएं हो सकती हैं. इसीलिए इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए.

 अनानास को खाने से बचें

इसी तरह गर्मी में अनानास के सेवन से बचना चाहिए. अनानास एक एसिडिक फल है। गर्मी में हमारे पेट में पित्त और एसिड का स्तर पहले से बढ़ा होता है. अनानास खाने से पेट में जलन, खट्टी डकारें और सीने में जलन हो सकती है. इसके साथ ही स्किन पर भी ये असर डालता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 14, 2026

Gurugram Viral Video

जून 14, 2026

Viral Video

जून 14, 2026

Himanshu Jangra

जून 14, 2026

Mouni Roy

जून 14, 2026

Health Tips

जून 14, 2026