---Advertisement---

Health Tips: चाय पीने का सही तरीका और परफेक्ट टाइम! साइड इफेक्ट से बचना है तो टी लवर जरुर करें फॉलो

Health Tips: चाय अगर सही तरीके से पी जाए तो नुकसान कम होता है। इसी लिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा इसे पीने का सही टाइम और तरीका बताया जा रहा है। ऐसे करने से ये हेल्थ पर बुरे प्रभाव कम डालती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 6:24 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  चाय को लोग एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पीते हैं। काफी लोगों की सुबह तो इसकी चुस्की से ही होती है। टी लवर भारत ही नहीं दुनियाभर में फैले हुए हैं। चाय के नशे में वो अकसर इसके नुकसानों को इग्नोर कर जाते हैं। जिसके कारण उन्हें पेट, हार्ट और शुगर सहित तमाम सारी सारी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इससे आयरन की कमी और एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं अकसर लोगों को होती है। इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी चाय के पीने का सही तरीका और समय बता रहे हैं। उनका कहना है कि, अगर इसका सेवन ठीक तरह से किया जाए तो बॉडी को ज्यादा बहुत ही कम नुकसान पहुंचाती है।

Health Tips:  चाय का सेवन कब और कैसे करें?

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, चाय को सुबह खाली पेट पीने से बचना चाहिए। ऐसे करने से बाइल एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे एसिडिटी, पाचन में सुस्ती और दांतों के इनेमल की समस्या हो सकती है।  उनका कहना है कि, चाय को कभी भी खाली नहीं पीना चाहिए।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

इसे हल्का-फुल्का स्नैक के साथ ही पिएं। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है। चाय अगर खाने के बाद पीते हैं तो इसमें मौजूद टैनिन आयरन और कैल्शियम को शरीर में अवशोषित होने से रोकता है। रात के समय इसके सेवन से बचना चाहिए। इसका कैफीन नींद की समस्या को बढ़ा सकता है। चाय का सेवन नाश्ते के साथ कर सकते हैं। चाय को कभी भी दिन में 2 या 3 कप से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। इसके प्रभावों से बचने के लिए कम स्ट्रोंग चाय ही बनाएं। तेज पत्ती हेल्थ को बिगाड़ सकती है।

नुकसान से बचने के लिए किस तरह की चाय का सेवन करें

अगर आपको चाय बहुत अधिक पसंद है तो इसका सेवन अदरक के साथ करें। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। कोशिश करें अर्जुन की छाल , दालचीनी, तुलसी वाली ही हर्बल चाय का सेवन करें। इसमें चीनी डालने से बचें। चाय को कभी भी निहार मुंह सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बनी हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीना बहुत हानिकारक हो सकता है। दिन में अधिक चाय का सेवन हेल्थ को बिगाड़ सकते है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मई 7, 2026

High Blood Pressure

मई 7, 2026

Viral Video

मई 7, 2026

Viral Video

मई 7, 2026

Viral Video

मई 7, 2026

Bobby Deol

मई 7, 2026