---Advertisement---

Delhi Air Quality Index: प्रदूषण के कारण सूखी खांसी तोड़ रही है सांसे तो, इन देसी रामबाण इलाज को जरुर करें ट्राई, तुरंत मिलेगी राहत

Delhi Air Quality Index: बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सूखी खांसी हो रही है। कई बार दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इन, देसी तरीकों को आजमा सकते हैं। ये दम घोंटने वाली सूखी खांसी में तुरंत राहत देंगे

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 29, 2025 12:20 अपराह्न

Delhi Air Quality Index
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Air Quality Index: दिल्ली के साथ-साथ देश के तमाम हिस्सों में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तो परेशानी हो ही रही है। इसके साथ ही सूखी खांसी भी तंग करने लगी है। कुछ लोगों को सर्दी में दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा है। अगर आप भी अंग्रेजी दवा के साथ घरेलू उपचार कर चुके हैं तो एक बार इन तरीकों को जरुर आजमाएं। आपको बता दें, वायु प्रदूषण में मौजूद धूल और धुआं सांस लेने में जलन पैदा करते हैं। जिसकी वजह से सूखी खांसी हो जाती है। जिन लोगों को अस्थाम सहित सांस की अन्य बीमारियां हैं उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

शहद देगा गंभीर खांसी में राहत

शहद एक एंटीऑक्सीडेंट है। जिसकी मदद से सूखी खांसी में गले पर पड़े सूजन से राहत पायी जा सकती है। अगर इसका भूनी अदरक या फिर गरम पानी में डालकर सेवन किया जाता है तो ये गले के आस-पास एक परत को बनाता है और गले में बार-बार उठने वाली सूखी खांसी में राहत देता है। शहद बहुत जल्दी राहत देता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व बहुत फायदा करते हैं।

तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों का उठाएं लाभ

प्रदूषण के कारण अगर आपके गले में भी बलगम जम गया है तो तुलसी से अच्छा शायद ही कोई दूसरा देसी जुगाड़ मिलेगा। तुलसी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती है। तुलसी का इस्तेमाल आप काढ़े या फिर चाय में कर सकते हैं। ये गले में मौजूद बीमारियों के किटाणुओं का नाश करती है और राहत देती है। गले में खांसी के कारण हुए सूजन को भी ठीक करती है।

अमरुद के पत्तों से मिलेगी सांस

अमरुद खाने के कई सारे फायदों के बारे में आपने सुना और पढ़ा होगा। लेकिन क्या आपको पता है? इसके पत्ते भी काफी लाभकारी होते हैं। खांसी में अगर अमरुद के पत्तों को चबाया जाए तो ये गले में जमा कफ को निकाल देता है। इसके साथ ही सूजन को भी कम करता है। इसके लिए आप अमरुद के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। वहीं, इन पत्तों के उबले हुए पानी को भी पी सकते हैं। इसका अर्क गंभीर से गंभीर खांसी में राहत देता है।

गरम मसाले की चाय देगी गले के सूजन और दर्द में राहत

अगर सूखी खांसी के कारण आप खांस-खांसकर तंग हो चुके हैं तो सभी गरम मसालों को मिक्स करके इसकी चाय बना सकते हैं। दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और अदरक सहित अन्य मसालों को मिक्स कर लें और इसकी चाय पिएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व गले को दर्द और सूजन से राहत देंगे। इसके साथ ही खांसी में आराम भी देंगें।

सूखी खांसी में भाप देगी राहत की सास

अगर रात के समय आपको सूखी खांसी हो रही है तो भाप ले सकते हैं। इसमें विक्स डाल सकते हैं। गर्म पानी और दवा के मिश्रण की जब भाप बनती है तो ये गले के सूजन , इनफेक्शन और खांसी में तुरंत राहत मिलती है।

नोट: अगर खांसी 1 महीने से ठीक नहीं हो रही है तो, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है।

Delhi Air Quality Index कितना है?

दिल्ली में वायु प्रदूषण लेवल काफी बढ़ता जा रहा है। 29 नवंबर 205 को दिल्ली के वायु प्रदूषण का AQI लेवल 560 के पार कर चुका है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। अगर आप भी खांसी, वायरल और सांस की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो एक बार इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Holi 2026

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026