---Advertisement---

Fatty Liver में ब्लैक कॉफी पीने से बिगड़ी मरीज की हालत ! डॉक्टर ने बताया क्यों फायदे की जगह हुआ नुकसान?

Fatty Liver : ब्लैक कॉफी फैटी लीवर के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है. इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है. उन्होंने ब्लैक कॉफी के फायदों की धज्जियां उड़ा दी हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 1:01 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: लीवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है. खराब लाइफस्टाइल से अकसर इस पर चर्बी जम जाती है. इस स्थिति को फैटी लीवर कहते हैं. लापरवाही होने पर मरीज की जान तक जा सकती है. काफी हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, फैटी लीवर में ब्लैक कॉफी पीने से इसे कम किया जा सकता है. लेकिन रनिंग रेडियोलॉजिस्ट ने एक केस के बारे में बताते हुए उस दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं, जिसमें कहा जाता है कि, फैटी लीवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी फायदेमंद होती है. डॉक्टर का कहना है कि, दिन में रोजाना 3 कप ब्लैक कॉफी पीने से उनके मरीज का ग्रेड 1 का फैटी लीवर 2 में बदल गया. इससे वो घटने की जगह बढ़ गया.

Fatty Liver में ब्लैक कॉफी ने कैसे किया नुकसान?

रनिंग रेडियोलॉजिस्ट नाम के इंस्टाग्राम पर डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है कि,ब्लैक कॉफी ने सीधे तौर पर लीवर को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि मरीज द्वारा एक्सरसाइज और डाइट जैसे अन्य जीवनशैली सुधारों को नजरअंदाज करने के कारण ग्रेड 1 फैटी लिवर बढ़कर ग्रेड 2 हो गया।

देखें वीडियो

उनका कहना है कि,  ब्लैक कॉफी फैटी लिवर को कम करने में केवल एक से 2 से 5 फीसदी काम करने वाला उपाय है, लेकिन फैटी लीवर को ठीक करने के लिए एक्सरसाइज, दवा और एक अच्छी संतुलित लाइफस्टाइल की जररुत होती है. अगर इन सब चीजों को इग्नोंर करके सिर्फ मरीज ब्लैक कॉफी के सहारे इसे कम करने की सोच रहे हैं तो इससे सिर्फ नुकसान होगा.

फैटी लीवर में क्या खाएं और क्या नहीं?

फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे प्रभावी तरीका सही खान-पान है. इसीलिए आपको एक्सरसाइज के साथ डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज , ओमेगा-3 से भरपूर चीजें, फल और जूस, हल्दी, लहसुन और ग्रीन टी को शामिल करना है. इस दौरान बाहर की किसी भी फ्राई और डिब्बा बंद चीजों का सेवन नहीं करना है. मरीज को अपनी डाइट से कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई और डिब्बाबंद जूस, शराब, तम्बाकू और तला-भूना पूरी तरह के बंद करना है. किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह से दवा और परहेज की चीजों का सेवन करें. इस दौरान की गई लापरवाही जान ले सकती है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026