---Advertisement---

Face Fat Causes: इन कारणों से बढ़ सकती है चेहरे की चर्बी, समय रहते हो जाएं सावधान

कभी-कभी हमारा शरीर पतला दुबला रहता है मगर हमारे चेहरे पर चर्बी जमा होने की वजह से यह मोटा दीखता है। इसको कम करने से पहले हमें इसका कारण जानना पड़ेगा। तो चलिए आज हम आपको बताते है क्या है चेहरे की चर्बी बढ़ने का कारण। समय रहते हो जाए सतर्क वरना झेल सकते है परेशानी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 29, 2023 2:29 अपराह्न

Face Fat Causes
Follow Us
---Advertisement---

Face Fat Causes: बहुत से लोग बढ़ती चर्बी को लेकर परेशान रहते है। कोई पेट की चर्बी से परेशान रहता है तो कोई थाई की चर्बी बढ़ने को लेकर परेशान रहता है। कई बार लोगों के चेहरे पर भी चर्बी बढ़ जाति है। आपने बहुत बार ऐसा देखा होगा की कुछ लोग पतले दुबले होते है। मगर उनका चेहरा शारीर की तुलना में अधिक मोटा होता है। ऐसा फेस फैट के बढ़ने की वजह से होता है। चेहरे की चर्बी को कम करने से पहले हमें यह बात जाननी होगी की आखिर यह किन करणों से हो सकता है। “Face Fat” यानी की चेहरे की चर्बी के बढ़ने के कई कारण हो सकते है। आप उन करणों को जान कर अपने चेहरे की चर्बी को कम कर सकते हैं। तो चालिए जानते है क्या है फेस फैट बढ़ने का कारण।

चेहरे की चर्बी के बढ़ने के कुछ मुख्य कारण

खराब स्लीप साइकिल की वजह से बढ़ सकता है फेस फैट का खतरा

फेस फैट यानि की चेहरे की चर्बी के बढ़ने का सबसे मुख्य कारण हैं खराब स्लीप साइकिल का होना। खराब स्लीप साइकिल का मतलब यह है की आप गलत समय पर सोते और जागते है। आपके सोने जागने का समय तय नहीं है। इस स्थिति में आपको फेस फैट का खतरा हो सकता है।

हद से ज्यादा चीनी का सेवन

अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी खाते है तो इस कारण से भी आपके चेहरे की चर्बी बढ़ सकती है। इस वजह से ज्यादा चीनी खाने से परहेज करें।

स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने से बढ़ती है चेहरे की चर्बी

शारीर में स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने का असर भी हमारे चेहरे पर होता है। जब हम ज्यादा चिंता करते है तो हमारे शारीर में कार्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसका सीधा असर हमारे शारीर के मेटाबॉलिज्म पर पड़ता हैं। जिसके फलस्वरुप हमारा खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता। शारीर में अनहेल्दी फैट्स बढ़ने लगते हैं। और इसका असर हमारे चेहरे पर चर्बी के रूप में दिखाई देने लगता है।

पानी की कमी भी है एक बड़ा कारण

पानी की कमी भी फेस फैट को बढ़ाता है। बता दे की जब हमारे शारीर में पानी की कमी हो जाती है तो खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। पानी की कमी की वजह से शरीर में नमक जमा हो जाता है और यह हमारे चेहरे की चर्बी को बढ़ाता है। इस वजह से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026