---Advertisement---

Fatty Liver Symptoms:  लिवर के बीमार होते ही शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, लापरवाही ले सकती है जान

Fatty Liver Symptoms:  फैटी लिवर बहुत ही खतरनाक बीमारी है. इसमें मरीज की जान तक जा सकती है. लिवर के बीमार होते ही शरीर में 5 लक्षण दिखते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 20, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Fatty Liver Symptoms
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver Symptoms: लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है. ये सिर्फ खून को फिल्टर नहीं करता है बल्कि ये बॉडी के 500 से ज्यादा काम करने में मदद करता है. यदि लिवर में किसी भी प्रकार की समस्या आ जाए तो  दिल से लेकर दिमाग तक को प्रभावित होता है. लिवर शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है. लेकिन फैटी लिवर होने पर ये सही से काम नहीं कर पाता है, जिसके कारण गंदगी जमा होने लगती है और मरीज ही हालत बिगड़ती जाती है,लिवर की सबसे जानलेवा बीमारियां लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर, लिवर कैंसर और हेपेटाइटिस बी और सी हैं. ये मरीज की जान ले लेती हैं. इस स्थिति में लिवर को ट्रांसप्लांट कराना पड़ता है. इसी लिए फैटी लिवर होने पर दिखने वाले ये 5 लक्षण जरा भी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए. इसकी जानकारी हावर्ड के डॉक्टर दे रहे हैं.

1-Fatty Liver Symptoms: तेजी से वजन बढ़ना

फैटी लिवर होने पर मरीज का वजन अचानक से बढ़ने लगता है. लिवर में फैट जमा होने से ऐसा होता है. ये शरीर के मेटाबॉलिज्म ,को धीमा कर देता है. जिसकी वजह से बॉडी में चर्बी बढ़ने लगती है.फैटी लिवर होने पर शरीर इंसुलिन का यूज नहीं कर पाता है. इससे खून में शुगर बढ़ती है और चर्बी जमा होने लगती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-doctorsethi

2-अचानक से बढ़ती थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी फैटी लिवर के सबसे आम लक्षण है. धीमा मेटाबॉलिज्म होने से शरीर को पूरी ऊर्जा नहीं मिल पाती है.फैटी लिवर शरीर के अंदर सूजन पैदा कर देता है. जिससे बहुत ज्यादा धकावट महसूस होती है. इतना ही नहीं विटामिन B12 और आयरन की कमी भी पूरी बॉडी को प्रभावित करती है.

3-पेट में तेज दर्द होना

फैटी लिवर में पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में भयंकर दर्द होता है. अगर लगातार ये बढ़ता जा रहा है तो बिल्कुल भी नजर अंदाज ना करें.आपको बता दें, लिवर में दर्द की नसें नहीं होतीं लेकिन जब फैट जमा होने से लिवर बढ़ता है . इस स्थिति में सूजन आती है. जिसके कारण लिवर की झिल्ली पर दबाब पड़ता है और दर्द होना शुरु हो जाता है.  ये दर्द पेट के साथ कंधे तक जाता है और पाचन को बिगाड़ता है.

4-स्किन पर एलर्जी और दानों का निकलना

फैटी लिवर होने के कारण शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकाल पाती है. जब बॉडी टॉक्सिन्स  ठीक से साफ़ नहीं हो पाते तो सीधा असर स्किन पर एलर्जी और दानों के रुप में दिखता है. इस स्थिति में खुजली, काले धब्बे और नीले निशान तक दिखने लगते हैं. अगर अचानक से शरीर में इस तरह के बदलाव दिख रहे हैं तो सावधान हो जाएं.

5-फैटी लिवर में जी मिचलाना और चक्कर आना

फैटी लिवर के कारण जब शरीर से गंदगी नहीं निकल पाती है तो जी मिचलाना और चक्कर आना शुरु हो जाते हैं. पेट का पाचन बिगड़ जाता है. ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव के कारण चक्कर आने लगते हैं.

फैटी लिवर के प्रमुख कारण

1-लिवर बीमार होने का प्रमुख कारण अधिक कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और रिफाइंड शुगर होता है. इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है. जो लिवर को सीधे प्रभावित करती है.

2-टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में भी फैटी लिवर होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. शुगर में इंसुलिन रेजिस्टेंस होने पर लिवर शुगर को सोख नहीं पाता है.जिसके कारण लिवर पर चर्बी जमना शुरु हो जाती है.

3-हद से ज्यादा फास्ट फूड और तला भूना खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल होने लगता है. जिसकी वजह से लिवर बीमार पड़ जाता है. खून में बढ़ता ट्राइग्लिसराइड्स फैटी लिवर को सीधे प्रभावित करता है.

4-शराब का बहुत अधिक सेवन करने से लिवर डैमेज होता है. ये लिवर की कोशिकाओं को प्रभावित करता है. जिसके कारण फैटी लिवर हो जाता है.

5-जो लोग बहुत ही कम समय में तेजी से वजन घटाते हैं. उनका लिवर सीधे प्रभावित होता है. इसीलिए बहुत कम समय में क्रैश डाइट से बचना चाहिए.

6-स्टेरॉयड या कीमोथेरेपी की दवाएं भी फैटी लिवर का कारण बनती हैं. इतना ही नहीं कुछ लोगों को अनुवांशिकता  के रुप में ये बीमारी मिलती है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stomach Gas Solution

मई 12, 2026

Heart Attack

मई 12, 2026

Viral Video

मई 11, 2026

Mumbai Watermelon Case

मई 11, 2026

Viral Video

मई 11, 2026

Viral Video

मई 11, 2026