---Advertisement---

Fatty Liver: ये 5 चीजें लिवर को कर सकती हैं बर्बाद, मौत को नहीं देना दावत तो डॉक्टर की अभी माने सलाह

Fatty Liver की समस्या में कुछ फूड जहर का काम करते हैं। इसलिए जिन लोगों को लिवर की समस्या है उन्हें भूलकर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जानकारी डॉक्टर दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2025 2:13 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: शरीर में लिवर का काम एक पावरहाउस की तरह होता है। ये खून को छानकर अन्य बॉडी के हिस्सों तक इसे पहुंचाता है। ऐसे में अगर लिवर खराब हो जाए या फिर इसमें कोई बीमारी हो जाए तो कई तरह की समस्याएं मरीज को घेर लेती हैं। लिवर खराब होने के कारणों में Liver Damage Food की अहम भूमिका होती है। जैसे के एल्कोहल, तला-भूना और प्रोसेस्ड फूड सहित तमाम चीजें हैं। इसके बारे में डॉक्टर वी.के मिश्रा बता रहे हैं। वह बता रहे हैं कि, Fatty Liver में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Fatty Liver के मरीज Dr. Vinod K.Mishra को जरुर सुनें

Video Credit: The Gastro Liver Hospital Kanpur

Fatty Liver में क्या नहीं खाना चाहिए। इसकी जानकारी The Gastro Liver Hospital Kanpur नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई है। ये जरुरी जानकारी senior Gastroenterologist Dr. Vinod K.Mishra दे रहे हैं। डॉक्टर MBBS, MD, DM हैं।

Fatty Liver में एल्कोहल से करें तौबा

Fatty Liver में शराब यानी की एल्कोहल से बनी ड्रिक्स किसी जहर से कम नहीं होती हैं। ये सीधे इस पर असर डालती हैं। शराब लिवर में सूजन बढ़ा सकती है। इसके साथ ही एल्कोहलिक हेपेटाइटिस की वजह से सूजन-दर्द पैदा हो सकता है। शराब लिवर पर चर्बी चढ़ा देती है। जिसके कारण वह सही से काम नहीं कर पाता है।

Soft Drink फैटी लिवर के लिए जहर से कम नहीं

फैटी लिवर में सॉफ्ट ड्रिंक्स जिन्हें कोल्ड ड्रिंक की तरह काफी यूज किया जाता है। इनमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर होता है। जिसके कारण ये लिवर में सूजन पैदा कर सकती हैं। वहीं, इससे लिवर सिरोसिस और लीवर कैंसर जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

Processed food बढ़ा सकती है लिवर की समस्या

पिछले कुछ समय से प्रोसेस्ड फूड जैसे , डिब्बा बंद खाना, लंबे समय से फ्रीज में रखी हुई चीजें और पैकेट में बिकने वाला खाना काफी नुकसान दायक होता है। इनमें सिर्फ टेस्ट होता है। लेकिन पोषक तत्व ना के बराबर होते हैं। इसलिए प्रिजर्वड फल या सब्जियों के साथ-साथ फ्रोजन फूड , डोनट्स, चिप्स से दूर रहना चाहिए।

बेकन मीट के सेवन से बचें

बेकन मीट को खाने से बचना है। बेकन फूड में तमाम तरह के मीट को सूखाकर यूज किया जाता है। ये शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इसमें सोडियम और नाइट्रेट इतनी ज्यादा मात्रा में होता है कि, ये साधे Heart Disease और Diabetes के लिए किसी जहर से कम नहीं है। वहीं, कैंसर को भी ये बढ़ावा देता है।

मीठा, मैदा और फास्ट फूड बिगाड़ सकता लिवर की हेल्थ

Liver Disease में मीठी चीजें रिफाइंड शुगर, बिस्किट, टॉफी और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप जहर की तरह काम करता है। इसके साथ ही फास्ट फूड भी फैटी लिवर के लिए किसी जहर से कम नहीं है। इसमें सैचुरेटेड फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल इतना ज्यादा होता है कि, ये सीधे हार्ट पर असर करता है। इस दौरान रेड मीट और मैदा नहीं खाना चाहिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026