---Advertisement---

Fenugreek Benefits: बालों से लेकर स्किन तक के लिए रामबाण है मेथी दाने का इस्तेमाल, सेहत में सुधार के लिए करें रूटीन मे शामिल

Fenugreek Benefits: अच्छी सेहत पाने के लिए कई लोग दवाओं के साथ नेचुरल चीजों पर भी यकीन करते हैं और काफी हद तक यह बात ठीक भी है. वैसे देखा जाए तो हमारी रसोई में ही इतनी चीजें मौजूद है जिनका इस्तेमाल बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. मेथी दाना भी इन्ही ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 9:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fenugreek Benefits: अच्छी सेहत पाने के लिए कई लोग दवाओं के साथ नेचुरल चीजों पर भी यकीन करते हैं और काफी हद तक यह बात ठीक भी है. वैसे देखा जाए तो हमारी रसोई में ही इतनी चीजें मौजूद है जिनका इस्तेमाल बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. मेथी दाना भी इन्ही में से एक है औषधीय तत्वों से भरपूर यह बीज आमतौर पर खाना बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं. इन सुनहरे बीजों के सेहत पर बी अनगिनत फायदें हैं जो पेट से लेकर बालों और स्किन तक की दिक्कतों को दूर करने के लिए जाना जाता है.

कैसे और कब करें प्रयोग

आपको बता दें कि मेथी दाने में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, मैग्निशियम जैसे अनगिनत तत्व पाए जाते हैं. यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है मगर तासीर गर्म होने से मेथी दाने को भिगोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए रात में एक चम्मच मेथी दानों को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट चबाचबा कर इन्हें खाएं. ज्यादा फायदे के लिए साथ में इसके पानी को भी पी लें.

पेट की दिक्कतों को करता है दूर

मेथी दाने में पाए जाने वाले फाइवर पेट की दिक्कतों को ठीक करने का काम करते हैं. इससे पाचन दुरूस्त रहता है और पेट भी समय पर साफ होता है.

हेयर फॉल के लिए है रामबाण

रोज सुबह की शुरूआत मेथी दाने के साथ करना बालों के लिए बहूत अच्छा रहता हैं. इससे हेयरफॉल रूकने के साथ नए बालों की ग्रोथ भी तेज हो जाती है, वहीं कुछ ही वक्त में बाल लंबे, काले और घने होने भी लगते हैं.

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

त्वचा को अच्छा रखने के लिए बाहर के साथ शरीर के अंदर भी काम करना होता है. ऐसे में मेथी दाने के सुनहरे बीजों के सेवन से त्वचा भी चमक उठती है, इससे स्किन में नेचुरल शाइन के साथ ग्लो भी आने लगता ह.

बढ जाती है इम्युनिटी

जो लोग इम्युनिटी के लिए मेथी दाने का प्रयोग करते है उन्हें पता है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने लगती है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Leave a Comment