---Advertisement---

Foods That Age Your Skin: कम उम्र में झुर्रियों की अब ना ले टेंशन! इन चीजों से आज ही बना लें दूरी

Foods That Age Your Skin: झुर्रियों की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं तो आज ही कुछ चीजों से दूरी बना लें। कम उम्र में भी कुछ लोगों में झुर्रियों की परेशानी दिखती है और ऐसे में टेंशन लेने की बजाय लाइफस्टाइल में जरुरी बदलाव करनी जरुरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2023 1:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Foods That Age Your Skin: हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वह ताउम्र जवान और खूबसूरत दिखे। अपनी इस ख्वाहिश को पूरी करने के लिए आजकल कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी खूब चर्चा में है लेकिन क्या आपको पता है कि गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से भी आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है। ऐसे में समय रहते हुए इस पर ध्यान देना जरूरी है ताकि यह समय से पहले आपकी उम्र को ज्यादा ना दिखाए। ऐसे में आज ही कुछ उपायों को अपनाकर झुर्रियों की समस्या से निजात पा सकते हैं।

आखिर क्यों होती है झुर्रियों की समस्या

शरीर में हो रही पोषक तत्वों की कमी, उम्र का असर और तनाव की वजह से झुर्रियां दिखने लगती है। ऐसे में हमें खास ध्यान रखने की जरूरत है। आंखों के नीचे की स्किन काफी सेंसटिव और पतली होती है। ऐसे में यहां झुर्रियां साफ झलकने लगती है और मानो चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसे में आज से ही आप कुछ फूड आइटम्स से दूरी बना लें।

Also Read: World Liver Day 2023: लिवर को तंदुरुस्त रखते हैं ये 5 सुपर फूड, डाइट में लेते ही छूमंतर होगी परेशानी

इन चीजों से करें आज से परहेज

ऑयली फूड से बना लें दूरी- यह बात सच है कि टेस्टी खाना लोगों को खूब पसंद होता है। ऑयली और मसालेदार खाना मिल जाए तो क्या कहना लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फूड्स आपके लिए कितना नुकसानदायक है। इससे आपके चेहरे पर उम्र और झुर्रियां दोनों समय से पहले दिखने लगते हैं।

चीनी को करें कंट्रोल- अगर आप यह सोचते हैं कि चीनी खाने से सिर्फ डाइबिटीज होते हैं तो आप गलत हैं। चीनी खाने से आपकी उम्र भी बढ़ी हुई नजर आएगी। इसका मतलब यह है कि चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाना है तो कम मात्रा में चीनी का सेवन करें।

शराब और सिगरेट को आज ही करें बाय- ऐसा नहीं है कि शराब और सिगरेट स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक है बल्कि यह आपके चेहरे और आंखों की झुर्रियों के लिए भी नुकसानदायक है। अगर आप आंखों की झुर्रियों से निजात चाहते हैं तो आज ही इन चीजों से दूरी बना लें।

Also Read: Supreme Court: अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में PIL दाखिल, 24 अप्रैल को SC में होगी सुनवाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026