---Advertisement---

Good Brain Health के लिए इन 6 आदतों को कह दें ‘बाय बाय’, रखें दिमाग को चुस्त दुरुस्त

Good Brain Health: दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करें। आपकी छोटी सी गलती आपके दिमाग को असंतुलित कर सकती है और आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं। जी हां, ऐसे में गुड ब्रेन हेल्थ के लिए कुछ आदतों को हमेशा के लिए अलविदा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2024 4:10 अपराह्न

Good Brain Health
Follow Us
---Advertisement---

Good Brain Health: दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करें। आपकी छोटी सी गलती आपके दिमाग को असंतुलित कर सकती है और आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं। जी हां, ऐसे में गुड ब्रेन हेल्थ के लिए कुछ आदतों को हमेशा के लिए अलविदा कह दें ताकि आप एक खुशनुमा जिंदगी जी सके। गलत लाइफस्टाइल की वजह से हम बीमारियों से घिर जाते हैं लेकिन अगर दिमाग को खुश रखा जाए और इस स्ट्रेस फ्री रखा जाए तो निश्चित तौर पर यह आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं डॉक्टर प्रियंका शेरावत के अनुसार आखिर कौन से हैं वह 6 आदत जिसे रखनी चाहिए दूर। उन्होंने सातवें आदत के बारे में सोशल मीडिया यूजर से सवाल किया है जिस पर लोग कमेंट में अपनी बात बता रहे हैं।

नींद की कमी

डॉ प्रियंका के अनुसार नींद की कमी भी गुड ब्रेन हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। दिमाग को अगर स्वस्थ रखना है तो आप भरपूर नींद लें। रात में टेंशन फ्री होकर सोने से आपका दिमाग शांत और स्थिर रहता है। ऐसे में यह टिप्स काफी असरदार है।

खाली पेट

खाली पेट दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए यह जरूरी है कि आपका पेट भरा हो। खाली पेट रहने से भी आपके दिमाग पर असर पड़ता है और ऐसे में भूलकर भी इस गलती को ना दोहराएं। थोड़े-थोड़े अंतराल पर कुछ ना कुछ खाते रहें।

सेडेंटरी लाइफस्टाइल

सेडेंटरी लाइफस्टाइल भी आपके दिमाग को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़े बहुत एक्सरसाइज और योग को जगह सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल निश्चित तौर पर आपके दिमाग पर असर करेगी।

सोने से पहले स्क्रीन टाइम

सोने से पहले स्क्रीन टाइम को अपनी जिंदगी से दूर करें। यह सच है कि आजकल लोग सोने के समय मोबाइल और टैबलेट पर फिल्म या फिर सोशल मीडिया का उपयोग करते रहते हैं। ऐसे में उन्हें नींद आ जाती है। कई लोग इस आदत के शिकार हो जाते हैं लेकिन अगर आपको अपने दिमाग का ख्याल रखना है तो इस आदत को हमेशा के लिए अलविदा कह दे।

अल्कोहल और स्मोकिंग

अल्कोहल और स्मोकिंग आपकी जान के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। यह बात सच है कि स्मोकिंग आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आपके दिमाग पर भी असर पड़ता है। जी हां, ऐसे में जहां तक हो सके अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहे क्योंकि यह आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

स्ट्रेस

स्ट्रेस लेने से कई बीमारियां आपको घेर लेती है और यह सच है दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आप स्ट्रेस को दूर करें ताकि आप खुशनुमा जिंदगी व्यतीत कर सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026