---Advertisement---

Hair Fall Treatment: बरसात में टूटते बालों ने बना दिया है गंजा तो, बॉलीवुड स्टार्स के चहिते Jawed Habib की ये 3 सस्ती मगर टिकाऊ टिप्स को अपनाएं

Hair Fall Treatment: बरसात में अगर आपके बाल भी टूट रहे हैं तो Jawed Habib की ये 3 सस्ती टिप्स को अपना सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द गिरते हुए बालों से राहत मिलेगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2025 5:52 अपराह्न

Hair Fall Treatment
Follow Us
---Advertisement---

Hair Fall Treatment: मानसून शुरु हो चुका है। इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा बालों के टूटने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अगर आप भी गिरते हुए बालों से परेशान हो चुके हैं तो बॉलीवुड के Hair Stylist Jawed Habib की इन तीन सस्ती मगर टिकाऊ टिप्स को जरुर अपनाएं। वो बता रहे हैं कि, मानसून सीजन में Hair Fall Problem Solution क्या हो सकता है?

Hair Stylist Jawed Habib ने बताया Hair Fall Treatment

हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का ये वीडियो छोटा है, लेकिन काफी काम का है। इससे आपको झड़ते हुए बालों से निजात मिल सकती है।

Watch Video

Video Credit: awedHabibHairExpert

वह बता रहे हैं कि, मानसून के मौसम में रोजाना बालों को धोना चाहिए और उन्हें सूखा रखना चाहिए। बाल जितने साफ रहेंगे उतने ही हेल्दी रहेंगे। इसके साथ ही वो बता रहे है कि, बालों में शैम्पू करने से पहले सरसों का तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से बाल मजबूत रहते हैं। Jawed Habib तीसरी चीज बता रहे हैं, अगर हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी या फिर मेहंदी लगाई जाए तो इससे बाल झड़ने की समस्या से राहत पायी जा सकती है। ये Hair Fall Home Remedies है, जिन्हें बहुत ही सस्ते और आसानी से उपलब्ध करके गिरते हुए बालों से निजात पायी जा सकती है। जावेद हबीब के इस वीडियो को JawedHabibHairExpert नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है।

Jawed Habib कौन हैं?

जावेद हबीब बॉलीवुड सेलिब्रेटिज के बीच बहुत फेमस हैं। इनका ब्यूटी ट्रीटमेंट और हेयर ट्रीटमेंट बड़े-बड़े लोग लेते हैं। ये हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के प्रमुख हैं। देशभर में इनके सैलून की हजारों ब्रांच हैं।24 घंटों में लगातार बाल काटकर ये लिम्का बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। जावेद हबीब इतने फेमस हैं कि, शाहरुख खान ने अपनी फिल्म “बिल्लू बार्बर” का प्रमोशन उनके साथ मिलकर किया था।

यह आर्टिकल /वेब स्टोरी केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसमें दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सुझाव या उपाय किसी पेशेवर डॉक्टर या विशेषज्ञ का नहीं हैं। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या, दवा या इलाज शुरू करने से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। DNP India Hindi इसमें दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Liver Cancer

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Karnataka Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Jasmine Sandlas

अप्रैल 21, 2026