---Advertisement---

Health Tips: बारिश का मौसम आते ही बढ़ जाता है इन बीमारियों का कहर, इस तरह से करें अपना बचाव

Health Tips: बारिश के मौसम में मच्छरों के फैलने से डेंगू -चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने का डर बना रहता है। इन दिनो अपनी सेहत का रखें खास ध्यान।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 4, 2023 2:33 अपराह्न | Updated: जुलाई 6, 2023 3:01 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: बारिश का सीजन हर किसी को पसंद होता है। बारिश के आते ही लोगों को गर्मियों से काफी राहत भी मिलती है। आजकल भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून के आने से बारिश झमाझम हो रही है। लेकिन बारिश केवल गर्मी से राहत नहीं देती है। साथ में कई सारे तरह की बीमारियों को भी दस्तक देती है। बारिश होने से जगह-जगह पर गढ्ढों में पानी इकट्ठा हो जाता है। जिस वजह से उनमें मच्छर अंडे देने लगते हैं। जिसे कई सारी बीमारियां होने का खतरा होता है। ऐसे में डॉक्टर्स के द्वारा सलाह दी जाती है कि इस बारिश के मौसम में लोगों को अपना ज्यादा अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों लोगों को अपने आप को मच्छरों से बचाने के लिए अपने शरीर को पूरा कवर करके रखना चाहिए। अपने आस-पास पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए। इसके अलावा लोगों को बारिश के मौसम में बाहर का फास्ट फूड खाने में बड़ा मजा आता है। लेकिन वह इस बात से एकदम अनजान है कि ऐसे मौसम में बाहर का बेकार खाना खाने से पेट संबधित कई सारी दिक्कतें हो जाती है।

यह भी पढ़ें : Health Tips: अगर आप भी करते हैं लगातार स्माइल तो, हो चुके हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

डेंगू-मलेरिया का खौफ़

बारिश होने की वजह से गढ्ढों में पानी जमा होने लगता है। फिर उसी पानी में मच्छर अपने अंडे देने लगते हैं। इन मच्छरों के होने से बहुत सी दिक्कतें हो सकती हैं। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी देखने को मिलती है। इस खतरनाक बीमारी के चलते हर साल कई लोगों की जान भी चली जाती हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने घरों में और आस-पास के जगहों पर पानी को इकट्ठा नहीं होने देना है। इसके अलावा आप मच्छरों को भगाने के लिए स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाहर के खाने का सेवन करें बंद

बारिश के इस सुहाने मौसम का आनंद उठाने के लिए लोगों को अक्सर बाहर जाकर खाना खाना बहुत पसंद होता हैं। बाहर खाने में इस्तेमाल होने वाले सभी पदार्थ शरीर के लिए अच्छे नहीं होते हैं और न ही वह खाना बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। ऐसे में इस खाने का सेवन करने से पेट से संबधित कई सारी दिक्कतें हो जाती हैं। गंदा पानी पीने से डायरिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारी देखने को मिलती है। इसके अलावा बदलते मौसम में चक्कर में अधिकतर लोगों में वायरल खांसी-जुकाम और शरीर में दर्द होना आम बात हैं। जितना हो सकें बाहर के खाने को अवॉइड करना चहिए और घर का ताजा बना हुआ खाना का ही सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026