---Advertisement---

Heahth Tips: क्या अखरोट और बादाम के बदले ले सकते हैं सप्लीमेंट्स? जानिए क्या कहती हैं इस बारे में डॉक्टर

Heahth Tips: अगर आप भी बादाम और अखरोट को छोड़ किसी सप्लीमेंट्स को लेने की सोच रहे हैं तो आईए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं डॉक्टर प्रियंका शेहरावत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 1:00 अपराह्न

Heahth Tips
Follow Us
---Advertisement---

Heahth Tips: ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या हम ड्राई फ्रूट्स यानी अखरोट और बादाम को छोड़कर कोई और सप्लीमेंट खा सकते हैं। जैसे कि ओमेगा 3 या फिर कोई और सप्लीमेंट। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो के शेयर करते हुए लोगों के मन के इस सवाल पर पूर्ण विराम लगाती हुई नजर आई। उन्होंने इस वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी लोगों को दी है कि उनके अनुसार बादाम और अखरोट को किसी भी सप्लीमेंट के साथ रिप्लेस नहीं करने में ही भलाई है क्योंकि हर किसी का अपना एक फायदा है। ऐसे में लिए जानते हैं आखिर क्या कह रही हैं डॉक्टर प्रियंका।

बादाम और अखरोट खाने के हैं कई फायदे

प्रियंका शेहरावत इस वीडियो में कहती है कि बादाम और अखरोट खाने के कई फायदे होते हैं जैसे इसमें हेल्दी फैट्स यानी ओमेगा 3 होते हैं। वही बदाम और अखरोट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनमें मिनरल्स की भी प्रचुर मात्रा होती है तो यह फाइबर से युक्त होते हैं। बादाम और अखरोट आपकी याददाश्त को बढ़ाता है।

सप्लीमेंट की बजाय लें ड्राई फ्रूट

डॉक्टर ने कैप्शन के जरिए कहा है कि कोई भी सप्लीमेंट आपके बिना किसी जोखिम के लाभ नहीं दे सकता तो आज से ही कम से कम 3 से 4 बादाम और 1 से 2 अखरोट कुछ किशमिश और कद्दू के कुछ दाने खाना शुरू कर दे क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं डॉक्टर प्रियंका ने यह भी कहा कि डायबिटीज के पेशेंट को शुगर कंट्रोल करने के लिए किशमिश से दूर रहने में भलाई है।

क्यों जरुरी है अखरोट और बादाम

इस वीडियो में डॉक्टर प्रियंका कहती है फैटी एसिड हमारी बॉडी को 20 से 30% अच्छे हेल्थ के लिए जरूरी है। बॉडी सेल्स को एनर्जी देने के लिए आपका टोटल कैलोरी बैलेंस डाइट तभी माना जाता है जब उसमें 20 से 25% होते हैं जो हेल्दी है। एंटीऑक्सीडेंट जो हमारे सेल्स को मरने से बचाते है। बात करें ब्रेन की तो यहहमारे मेमोरी को बूस्ट करने में बहुत मदद करते हैं तो आप डाइटरी फाइबर को ले सकते हैं जो मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्रोत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026