---Advertisement---

Health Tips: लौकी का जूस पीने से उल्टी और ब्लीडिंग जैसी परेशानियों का हो सकता है खतरा, जानें फायदों के साथ नुकसान

Health Tips: घिया का जूस यदि सही तरीके से बनाकर नहीं पिया जाएं , तो इसे शरीर को बहुत से साइड-इफेक्टस देखने को मिलते है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 18, 2023 3:00 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: शरीर को फिट रखने के लिए सब्जियों के जूस को बहुत अच्छा माना जाता है। अकसर लोग लौकी का जूस पीते हैं। इसे पीने से शरीर में बहुत से फायदे तो होते ही है। इसके साथ ही इस जूस का सेवन करने से शरीर में पाचन , बीपी और लीवर में होने वाली दिक्कतों से काफी राहत मिलती है। लेकिन इसके साथ ही इस जूस को पीने से बहुत से नुकसान भी होते है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए आपको लौकी या घिया का जूस पीने से होने वाले नुकसान और फायदों के बारे में जाननें को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Bone Marrow Transplant के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा दर-दर, एम्स के बाद अब इस अस्पताल में मिलेगी मुफ्त सुविधा   

क्यों है लौकी का जूस पीना हानिकारक

 यदि लौकी को अच्छी तरह से उबालकर उसका जूस पिया जाएं , तो वह काफी लाभदायक होता है, लेकिन अगर घिया के जूस को सही से पकाकर जूस नहीं बनाया , तो वह शरीर में बहुत सी दिक्कतें करता है। इसको कच्चा पीने से शरीर में अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और उल्टी की पेशानियां होती हैं।

लौकी का जूस पीने से होने वाले फायदे

लौकी को खाने से शरीर का वजन कम होता है। इसके साथ शरीर में हो रही गैस, अपच की समस्याएं भी दूर होती है। इसे खाने से शरीर को बहुत से विटामिनस , पोटेशियम , कैल्शियम और मैगनीज पोषण भी मिलते है जो हमारी बॉडी के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

लौकी का जूस पीने से होने वाली समस्याएं

लौकी का जूस यदि अच्छे तरीके से नहीं बनाया गया और उसका सेवन कर दिया जांए , तो शरीर में बहुत सी दिक्कतें होने लगती है। लौकी में टेट्रासाइक्लिक ट्राइटरपेनॉइड का एक तत्व पाया जाता है , जिसका टेस्ट खाने में थोड़ा कड़वा लगता है। यह तत्व बिल्कुल जहर की तरह काम करता है।

महिला हुई बीमारी का शिकार

एक केस स्टडी के दौरान 52 उम्र की महिला को लौकी का जूस पिलाया गया था। जिसे पीने क बाद उसे खून की उल्टियां आने लगी थी। यदि तबियत ज्यादा बिगड़ जाएं , तो जान को खतरा भी हो सकता है। इसके साथ ही इस जूस को पीने से फूड पॉइजिंग की समस्या देखने को भी मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026