---Advertisement---

Health Tips: सर्दियों की जिद्दी खांसी से झटपट ऐसे पाएं निजात, पहली ही बार में मिल जाएगी राहत!

खांसी होने पर कुछ ऐसी बातों के बारे में पता होना चाहिए जिसे अपना कर शरीर को तुरंत आराम मिलना शुरू हो जाए. आज ऐसी ही कुछ घरेलु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो खांसी को एकदम छूमंतर कर देगी

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 29, 2023 1:12 अपराह्न

Health Tips:
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: मौसम में बदलाव होने के साथ जब माहौल ठंडक बढने लगती है ऐसे में बीमारियां जान आफत में डालने लगती हैं. बुजुर्गों और बच्चों की इम्यूनिटी कम होने के चलते सर्दी, जुकाम और इससे होने वाली खासी तेजी से अपना शिकार बना लेती है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है जोकि आने वाले समय के लिए हमारी बॉडी को तैयार करती है. इस तरह का संक्रमण बड़ी ही तेजी से फैलता है साथ ही इस वक्त होने वाली खांसी होने पर गले में दर्द होने के साथ कई बार पसलियों और सिर में भी तेज दर्द होने लगता है. ऐसे में डॉक्टर से ईलाज कराने के साथ कुछ ऐसी बातों के बारे में पता होना चाहिए जिसे अपना कर शरीर को तुरंत आराम मिलना शुरू हो जाए. आज ऐसी ही कुछ घरेलु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो खांसी को एकदम छूमंतर कर देगी.

क्यों होती है खांसी की दिक्कत

आपको बता दें कि कई बार वायरल इंफेक्शन होने की वजह से खांसी की समस्या होने लगती है, इनमें से ज्यादातर में खांसने पर में जोर से दर्द का अनुभव होता है साथ ही बलगम भी आने लगता है. अगर वक्त पर इसे ठीक करने के लिए कदम न उठाए जाएं तो हालत और भी खराब हो सकती है. ऐसे में कुछ घरेलू चीजों को ठीक करके खांसी से कुछ ही वक्त में राहत पा सकते हैं.

अदरक का काढा

अदरक गर्म होने के साथ शरीर सर्दी से होने वाली ज्यादातर दिक्कतों में राहत देती है. तेज खांसी होने पर अदरक, शहद, लोंग, और काली मिर्च से बने काढे का सेवन कर सकते हैं, इससे तुरंत आराम मिलना शुरू हो जाता है साथ ही एक अदरक के टुकड़े को गोदकर इसमें शहद लगाकर केवल मुंह में रख लेने से ही आराम मिलना शुरू हो जाता है.

गरमागरम सूप पिएं

सर्दी और खांसी होने पर जितना हो सकते गरम तरल पृदार्थों का सेवन करना चाहिए, इसके लिए गरमागरम टमाटर. चिकन या फिर वेजीटेबल सूप पी सकते हैं. इससे शरीर को राहत मिलनी शुरू हो जाती है.

नमक के पानी के गार्गल

खांसी को दूर करने के लिए गले में जमे हुए जिद्दी कप को हटाना जरूरी होता है, इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर उसके गार्गल कर सकते हैं। इसके साथ ठंडे पानी को पीने से भी बचना चाहिए.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026