---Advertisement---

Health Tips: ये कर लिया तो कभी भी बारिश में खराब नहीं होगा खाना, इस मानसून जरुर करें ट्राई

Health Tips: आजकल बारिश के मौसम में घर पर बनें हुए खाने को लंबे समय तक ताजा रखने के लिेए इस तरह की टिप्स को करें फॉलो।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 30, 2023 12:11 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: मानसून का सीजन हर किसी को बहुत पसंद होता है। इसके आते ही लोगों को भीषण गर्मी से काफी आराम मिलता है। लेकिन बारिश के इस मौसम में बीमारियां होने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। बारिश का पानी जगह-जगह पर इकट्ठा होने के वजह से मच्छर उन जमा हुए पानी में अपने अंडे देने लगते हैं। जिसे डेगू और मलेरिया जैसी बीमारी होती है। इसके अलावा बारिश के इस मौसम में उमस और नमी भी सबसे ज्यादा होती है। जिस वजह से शरीर के साथ-साथ खाने पर भी इनका प्रभाव देखने को मिलता है। इन दिनों ताजा खाने को थोड़ी देर बाद खाने पर भी इसका स्वाद और रंग काफी बदला हुआ सा लगता है। ऐसे में यदि कोई भी खाने की चीज को जरा सी भी देर के लिए ओपन छोड़ दिया जाए, तो वह हवा के साथ रिएक्ट करके उसके टेस्ट को थोड़ा अजीब कर देती है। आज इस आर्टिकल में आपको यह जाननें को मिलेगा कि इस मौसम सीजन में आप किस तरह से खाने के पदार्थों को ज्यादा दिनों तक संभाल कर रखें कि उनको खाने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें:Health Tips: इस विटामिन की कमी के चलते नवजात बच्चों को हो सकती है ये खरतनाक बीमारी, समय रहते देखें लक्षण

खाने को एक साथ रखने से बचें

कई बार जल्दी के चक्कर में अलग-अलग खाने के सामान को एक साथ फ्रिज में स्टोर करके रख दिया जाता हैं। ऐसा करने से बढ़ती हुई नमी के कारण उनमें बैक्टीरिया होने के अधिक चांस हो जाते हैं। जिसे खाने का सामान काफी गीला सा होने लगता है और उसका स्वाद भी बदला हुआ लगता है।

कांच के कनटेंर का करें यूज

बारिश के मौसम में सलाह दी जाती है कि खाने के प्रोडेक्टस को अच्छे से बंद करके रखा जाएं। नहीं, तो उनमें सीलन की संभवाना और अधिक हो जाती है। इसलिए खाने के किसी भी चीज को खुला छोड़ना चाहिए। ऐसे मौसम में खाने को अच्छे से रखने के लिए कांच से बने बॉक्स या कंनटेंर का इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें हवा नहीं जाती है। और किसी भी तरह का खाना ज्यादा लेबे समय तक के लिए ठीक रहता है।

सही जगह का करें चयन

इन दिनों बारिश के मौसम में हर जगह काफी चिपचिपाहट सी रहती है। जिस वजह से सीलन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर हम किसी भी खुली जगह पर खाने को रख देते हैं, तो उनमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। साथ ही उनमें सीलन की अलग से महक सी आने लगती है। जिस वजह से खाना खराब हो जाता है। इसलिए जिस भी जगह पर आप खाने को रखना चाहते हैं, पहले उस जगह को अच्छे से देखें उसके बाद ही वहां पर खाने का कोई भी सामन रखें।

दूध से बनें सामान को उचित तापमान में स्टोर करें

फल और सब्जियों के साथ-साथ दूध से बने प्रोडेक्टस को भी थोड़ी देर बारिश के दिनों में यदि खुला छोड़ दिया जाए , तो वह तुरंत खराब हो जाते हैं। इसलिए उन्हे फ्रिज में सही तापमान में स्टोर करके रखना चाहिए। इसे यह ज्यादा समय तक इस्तेमाल में आ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:शादी से पहले लड़कियां क्यों करा रहीं अपना एग फ्रीज, भारत में बढ़ रहा इसका ट्रेंड, जानें क्या होती है Egg Freezing?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026