---Advertisement---

Health Tips: खाना खाने के बाद बस एक काम करने से अपच और गट की समस्या हो जाती है छूमंतर! जानें क्या है देसी उपाय

Health Tips: अगर खाना खाने के बाद आपके पेट में भी गैस, एसिडिटी या फिर पाचन संबंधी कोई समस्या आती है तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे, इस देसी तरीके को आजमा सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 20, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 20, 2026 1:03 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  काफी लोगों को खाना खाते ही पाचन संबंधी परेशानियां घेरने लगती हैं। अगर आपको भी गट हेल्थ की समस्या है या फिर भोजन करते ही पेट में भारीपन और गैस बनने लगता है तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे इस देसी इलाज को आजमा सकते हैं।  फिटनेस एक्सपर्ट्स  वैज्ञानिक शोधों का हवाला देते हुए बता रहे हैं कि,  भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने या एक ही जगह बैठे रहने के बजाय 10 से 15 मिनट की हल्का चलना या फिर वॉक करना काफी फायदेमंद होता है।

Health Tips:  खाने को पचाने के लिए क्या करें?

हेल्थ एक्सपर्ट खाना खाने के बाद थोड़ा चलने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही फायदे भी गिना रहे हैं। उनका कहना है कि, भोजन के बाद टहलने से पेट और आंतों में एक्टिवनेस आती है। जिससे खाना जल्दी पचता है। इससे अपच, गैस, पेट फूलना जैसी समस्या छूमंतर होती हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-@FitTuberHind

अगर रोजाना इसे आदत में डाला जाए तो खाने की नली में बनने वाली एसिडिटी से राहत मिलती है। यह खाना ऊपर की तरफ आने से रोकता है, जिससे सीने में जलन नहीं होती।इससे मेटाबॉलिज्म तो ठीक होता ही है, इसके साथ ही में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। खाने के बाद टहलने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रहता है। वहीं, मानसिक तनाव कम होता और रात में अच्छी नींद भी आती है।

किस समय टहलना होता है ज्यादा फायदेमंद

ध्यान रहे खाना खाने के तुरंत बाद सिर्फ चलना है दौड़ना नहीं है। इसके साथ ध्यान रखें खाने के बाद भारी एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे पेट में दर्द या अपच हो सकता है। हमेशा सामान्य या धीमी गति से टहलें। अच्छी हेल्थ के लिए सुबह खाली पेट टहलने से फायदा मिलता या फिर रात को खाने के बाद घूमने से फायदा मिलता है। अगर आप दोपहर में हैवी खा रहे हैं तब भी कुछ देर के लिए हल्का टहलें। इस दौरान बैठने या फिर सोने से बचें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026