---Advertisement---

Health Tips: खून की कमी को बढ़ाती हैं ये 3 बड़ी गलतियां, पीड़ित लोग जरुर जाने

Health Tips: खून की कमी को बढ़ाने का काम कुछ गलतियां करती हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो भूलकर भी इन्हें नहीं करना चाहिए। ये हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 3, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 3, 2026 1:57 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: शरीर में खून की कमी यानी की एनीमिया की समस्या अकसर लोगों में देखने को मिलती है। इसका प्रमुख कारण आहार में पोषक तत्वों की कमी विटामिन बी12 , फोलिक एसिड और बॉडी के अंदर आयरन का कम होना है। जैसे-जैसे शरीर में एनीमिया बढ़ता जाता है वैसे-वैसे बॉडी में कमजोरी, नाखूनों का पीला पड़ना , चक्कर आना, दिल की धड़कन बढ़ना , सिर दर्द और बालों का झड़ना शुरु हो जाते हैं। लेकिन कई बार खून की कमी हमारी डाइट और कुछ गलतियों के कारण होती है। इसी के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताया जा रहा है।

Health Tips: हरी सब्जियों को छोड़ना

इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा Fit Tuber Hindi यूट्यूब चानल  पर वीडियो जारी करके दी जा रही है। उनका कहना है कि, शरीर में खून की कमी का कारण आयरन का घटना है।

देखें वीडियो

इसीलिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली और चौलाई का सेवन जरुर करना चाहिए। जब डाइट में इन सब्जियों की कमी होती है, तो शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी आयरन नहीं मिल पाता है। जिसके कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है।

विटामिन सी की कमी बढ़ा सकता है एनीमिया

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, विटामिन सी की कमी भी शरीर में खून की कमी को बढ़ाती है। केवल आयरन खाना ही काफी नहीं है, शरीर उसे सोख भी सके यह बेहद जरूरी है। विटामिन सी शाकाहारी भोजन से मिलने वाले आयरन  को शरीर तक पहुंचाता है।  इसीलिए आंवला, नींबू, संतरा और टमाटर का सेवन जरुर करना चाहिए।

खाने के बाद चाय और कॉफी की आदत

काफी लोगों को खाने के बाद चाय या फिर कॉफी पीने की आदत होती है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें टैनिन और पॉलीफेनोल्स होता है। ये शरीर में आयरन को नहीं पहुंचने देते हैं। इसलिए भूलकर भी ये गलती नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026