---Advertisement---

Health Tips: खाने के बाद खाई गई ये 3 चीजें पेट की हर बीमारी को कर देती हैं छुमंतर! जरुर करें सेवन

Health Tips: खाना खाने के बाद अगर आप भी पेट की हेल्थ संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे इन तीनों मे से किसी भी एक चीज का सेवन कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 2:49 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अकसर लोग खाने के बाद पाचन संबंधी बीमारियों से जूझते रहते हैं। कई बार दवा भी असर नहीं करती है। इस समस्या से बुजुर्ग लोग अकसर परेशान रहते हैं। लेकिन अब कुछ लोगों को 30 साल के बाद भी ये समस्याएं होने लगी हैं। ऐसे ही मरीजों के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा तीन ऐसी देसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है। जिन में से किसी भी एक चीज का सेवन करके बिगड़ी हुई गट हेल्थ को ठीक किया जा सकता है। Fit Tuber Hindi के वीडियो में हेल्थ एक्सपर्ट सभी लोगों को खाने के बाद अजवाइन, सौंफ और गुड़ खाने की सलाह दे रहे हैं।

खाना खाने के बाद सौंफ का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, खाने के बाद अगर कोई व्यक्ति सौंफ का सेवन करता है तो ये एक जादुई औषधि की तरह काम करता है। सौंफ में मौजूद एनेथोल पेट के भारीपन को दूर करता है। इसके साथ ही गैस और अफारा में भी राहत मिलती है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। जिसके कारण एसिडिटी कंट्रोल रहती है। सौंफ पाचन एंजाइम्स को बढ़ाती है। जिससे लंबे समय चली आ रही कब्ज की समस्या दूर हो जीती है।

अजवाइन कैसे पेट की हेल्थ के लिए है बेस्ट?

खाने के बाद अगर अजवाइन का सेवन किया जाए तो ये पेट की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। अजवाइन में भी थाइमोल होता है। जिसके कारण पाचन शक्ति ठीक रहती है। जिन लोगों को गैस और ब्लोटिंग के साथ एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या है। उन्हें इसका सेवन जरुर करना चाहिए।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi

खाने के बाद अगर अजवाइन का सेवन किया जाए तो आंतों की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे पेट दर्द और मरोड़ में आराम मिलता है।अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से पेट के साथ सर्दी-खांसी और मसूड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। आजवाइन का सेवन अगर खाने के बाद किया जाए तो लंबे समय से चेली आ रही पेट की समस्याएं कम होती है। इसका सेवन गर्म पानी और काले  नमक के साथ कर सकते हैं।

पेट की बीमारियों से जूझ रहे लोग गुड़ का करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, पुराने समय में बूढ़े लोग अपनी हेल्थ को ठीक रखने के लिए खाने के बाद गुड़ का सेवन करते थे। गुड़ का एक टुकड़ा सुपरफूड माना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करता है। गुड़ का लेवन करने से आंतों की सफाई होती है। ये आयरन की कमी को भी दूर करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026