---Advertisement---

Health Tips: कब्ज के जानी दुश्मन हैं ये 5 फल , जानें कब खाने से होता है फायदा?

Health Tips: आप भी पुरानी कब्ज , गैस और पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं. दवाइयां खाकर थक चुके हैं. तो इन पांच फलों को खा सकते हैं. ये पेट को सुबह एक बार में पूरी तरह साफ कर देंगे. ये फल न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं, बल्कि आंतों की कमजोरी को भी दूर करते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  कब्ज और पाचन सबंधी बिमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा पांच फल खाने की सलाह दी जा रही है. ये पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं.  अगर लंबे समय से पाचन  से जुड़ी परेशानी हो रही है तो इनका सेवन कर सकते हैं. इससे बहुत जल्दा फायदा मिलेगा. डॉक्टर का कहना है कि,फाइबर, पानी और पाचन एंजाइम को ठीक करने के लिए ये एकदम परफेक्ट फ्रूट हैं.

Health Tips: कब्ज में खाएं सूखे हुए आलूबुखारे

सूखे हुए आलूबुखारे कब्ज के लिए बेस्ट माने जाते हैं. इनमें सोर्बिटोल और फाइबर होता है.  जिससे कब्ज ठीक होता है और मल निकलने में आसानी होती है. पेट की गंदगी को ये एक बार में साफ कर देते हैं.

अंजीर मल त्यागने में करेगी मदद

इसी तरह अंजीर भी मल को मुलायम बनाकर आंतों के कार्य को  तेज करती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

भीगे हुए अंजीर खाने से पेट साफ होता है। इनमें फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जो मल को शरीर से निकालने में मदद करता है. इसे खाने के बाद बार-बार टॉयलेट जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

पपीता पेट की हेल्थ के लिए है बेस्ट

कब्ज के लिए पपीता काफी अच्छा माना जाता है. इसमें पपेन नाम का पाचक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है।.यह पेट फूलने की समस्या को कम करता है. बार-बार गैस बनने से रोकता है. जिसके कारण पेट साफ  हो जाता है.

अमरुद कर देगा पेट की समस्याओं को दूर

पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में अमरुद अच्छी भूमिका निभाता है. अमरुद फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है. इसके बीज और गूदा आंतों की अच्छे से सफाई करते हैं, जिससे पाचन ठीक होता है.

कीवी  पाचन की समस्याओं से दिलाएगी निजात

कीवी में एक्टिनिडियान नाम का एंजाइम होता है. ये पाचन में सुधार करता है और मल त्यागने में आसानी करता है. अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है. तो रोजाना अमरुद खा सकते हैं. ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026