---Advertisement---

Health Tips: शरीर की गंभीर बिमारियों के बारे में झट से बता देते हैं ये 5 टेस्ट, जिंदगी से प्यार है तो जरूर कराये

Health Tips: एम्स की डॉक्टर प्रियंका सेहरावत के द्वारा 5 जरुरी टेस्ट बताए जा रहे हैं। इन्हें कोई भी हेल्दी व्यक्ति कराकर शरीर में पल रही गंभीर बीमारियों का पता लगा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 8, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 8, 2026 5:12 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  अकसर हम सभी समस्या बढ़ने पर किसी भी बीमारी का टेस्ट करवाते हैं।  लेकिन क्या आपको पता है?  ये बेहद खतरनाक होता है। अगर बीमारी एक बार बढ़ जाए तो ऑपरेशेन और दवा भी कुछ नहीं कर पाती है। इसीलिए हम सभी को समय-समय पर इन 5 टेस्ट को जरुर कराना चाहिए। एम्स दिल्ली की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत का कहना है कि, हर उम्र के लोगों को इन पांच टेस्ट को जरुर कराना चाहिए। ये शरीर में पनपती गंभीर बीमारियों के बता देती हैं। जिनका समय रहते इलाज करने पर जान बचाई जा सकती है।

सीबीसी टेस्ट 

डॉक्टर प्रियंका सेहरावत का कहना है कि , सीबीसी टेस्ट जरुर करना चाहिए। कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट इससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर का पता चलता है।

देखें वीडियो

यह बताता है कि आपको खून की कमी है या नहीं है। इसके साथ ही पोषक तत्वों के कम होने की भी जानकारी देता है। 

एलएफटी और केएफटी टेस्ट

इसके साथ ही एलएफटी और केएफटी टेस्ट जरुर कराना चाहिए। लीवर फंक्शन टेस्ट लीवर की जानकारी देता है। वहीं, किडनी फंक्शन टेस्ट से किडनी की हेल्थ के बारे में पता चलता है। डॉक्टर प्रियंका के मुताबिक, यह दोनों टेस्ट यह बहुत जरूरी हैं . क्योंकि किडनी और लीवर  दोनों ही आपके शरीर के मुख्य अंग ठीक हैं।

थायराइड फंक्शन टेस्ट

थायराइड फंक्शन टेस्ट भी हर साल होना चाहिए। ये 3, T4 और TSH हार्मोन की जांच करता है। थायराइड हार्मोन में बदलाव के कारण शरीर कमजोर और थकान महसूस करता है। ये थायराइड की जानकारी देता है।

विटामिन बी12 टेस्ट

विटामिन बी12 की कमी से भी दिल से लेकर दिमाग को प्रभावित करती है। इसीलिए डॉक्टर का कहना है कि, इस टेस्ट को करा सकते हैं। याददाश्त कमजोर होना होने से लेकर हड्डियों तक की समस्या के बारे में ये टेस्ट बता देता है।

विटामिन डी टेस्ट

हड्डियों और इम्यूनिटी की जानकारी के लिए विटामिन डी टेस्ट कराया जा सकता है। इसकी कमी से हड्डियों में दर्द से लेकर  मांसपेशियों में दर्द तक  होता है। इसीलिए  विटामिन डी टेस्ट जरुर कराएं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026